पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट सफाई सेवक और माली पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने सफाई सेवक और माली भर्ती 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 अगस्त 2026 को जारी होंगे। यहां जानें इंटरव्यू डेट और पूरी जानकारी।

Aug 6, 2026, 16:44 IST
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट सफाई सेवक और माली पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट सफाई सेवक और माली पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ ने सफाई सेवक और माली भर्ती 2026 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। हाई कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 75 सफाई सेवक और 92 माली सहित कुल 167 पदों के लिए इंटरव्यू 18 अगस्त 2026 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे वे अपना एडमिट कार्ड phconapp.formflix.org से डाउनलोड कर सकेंगे। कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

Punjab and Haryana High Court Safai Sewak & Mali Interview Date 2026

हाई कोर्ट द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इंटरव्यू निम्न तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे—

  • 18 अगस्त से 21 अगस्त 2026

  • 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026

  • 29 अगस्त 2026

  • 31 अगस्त 2026

  • 01 सितंबर से 03 सितंबर 2026

  • 05 सितंबर 2026

  • 07 सितंबर से 10 सितंबर 2026

  • इंटरव्यू Chandigarh Judicial Academy, Sector-43 तथा High Court Extension-II, Sector-17, Chandigarh (Bridge Market) में आयोजित होंगे। उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग टाइम और इंटरव्यू स्थल की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

    कब आएगा Punjab and Haryana High Court Safai Sewak Admit Card 2026?

    भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी पात्र उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड 12 अगस्त 2026 को ऑनलाइन phconapp.formflix.org पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट सफाई सेवक और माली भर्ती हाइलाइट्स

    उम्मीदवार नीचे दी तालिका में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट सफाई सेवक और माली भर्ती 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

    भर्ती प्राधिकरण
    पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़
    विज्ञापन संख्या
    03/SS/ML/HC/2026
    सफाई सेवक पद
    75
    माली पद
    92
    कुल पद
    167
    आवेदन शुरू
    09 जून 2026
    आवेदन की अंतिम तिथि
    30 जून 2026
    एडमिट कार्ड
    12 अगस्त 2026
    इंटरव्यू
    18 अगस्त से 10 सितंबर 2026
    Notice PDF

    चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

    हाई कोर्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सफाई सेवक और माली दोनों पदों के लिए इंटरव्यू कुल 50 अंकों का होगा। इसमें 25 अंक उम्मीदवार की कार्य के लिए उपयुक्तता (Suitability to the Job) और 25 अंक शिष्टाचार एवं व्यवहार (Etiquette/Manners) के आधार पर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    इंटरव्यू के दिन क्या लेकर जाएं?

    उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे—

    • ई-एडमिट कार्ड

    • वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar/PAN/Voter ID आदि)

    • आवेदन पत्र की प्रति

    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि मांगे गए हों)

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।