Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026: राजस्थान बीएसटीसी की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026: वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय, कोटा ओर से आज 4 अगस्त को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। 

Aug 4, 2026, 13:10 IST
Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026
Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026

Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026: वर्धमान महावीर मुक्त विश्वविद्यालय (VMOU) ने बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) के लिए राजस्थान बीएसटीसी तीसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। वीएमओयू ने 20 मई को राजस्थान के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की थी। विश्वविद्यालय ने 10 जून, 2026 को बीएसटीसी प्री डीईएलएड का परिणाम जारी किया और 20 जून को पहली सीट आवंटन सूची जारी की। अब वीएमओयू ने उम्मीदवारों के लिए तीसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी राजस्थान बीएसटीसी तीसरी सीट आवंटन सूची 2026 को आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट जारी 

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की तीसरी सूची 4 अगस्त 2026 को जारी हो गई है। ये तृतीय आवंटन द्वितीय आवंटन के बाद खाली रही सीटों के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक Reporting Form में अपनी Counselling ID, रोल नंबर, माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके व्यक्तिगत कॉलेज आवंटन स्थिति देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें - राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 

Rajasthan BSTC 3rd College Allotment List 2026: हाइलाइट्स 

VMOU कोटा ने अधिसूचना संख्या 9/2026 दिनांक 31 जुलाई 2026 के माध्यम से तीसरे कॉलेज आवंटन सूची को जारी करने का नोटिस जारी किया था। उम्मीदवार लिस्ट से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

विवरण
जानकारी
परीक्षा का नाम
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026
प्रचलित नाम
राजस्थान BSTC 2026
पाठ्यक्रम
दो वर्षीय डीएलएड सामान्य/संस्कृत
शैक्षणिक सत्र
2026-27
आयोजन संस्था
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा
अधिसूचना संख्या
9/2026
अधिसूचना जारी होने की तारीख
31 जुलाई 2026
लिस्ट 
तृतीय आवंटन की तारीख
4 अगस्त 2026 (नोटिस)
आधिकारिक वेबसाइट
predeledraj2026.com

BSTC 3rd Merit List 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

तीसरी लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। 4 से 14 अगस्त के बीच ई-मित्रा/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन 13555/- रुपये का भुगतान कर सकते हैं। बीएसटीसी तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जैसे शुल्क भुगतान, संस्थान में रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन सहित डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

क्र. स.
विवरण
तिथि 
1.
तृतीय अलोटमेंट सूची का प्रकाशन
4 अगस्त 2026
2.
तृतीय चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/) की ऑनलाइन (ई- मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) ऑनलाइन भुगतान तिथि (पूर्व में नहीं जमा करने की स्थिति में)
4 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक
3.
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना
4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक
4.
शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं दस्तावेजों के सत्यापन को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करना
4 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक
5.
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लोगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना
4 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक

Rajasthan BSTC 3rd Merit List 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें 

राजस्थान बीएसटीसी तीसरी मेरिट डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप फॉलो करें।

  1. सबसे पहले राजस्थान प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  2. होमपेज पर दिए गए Reporting Form लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी Counselling ID दर्ज करें।

  4. अब BSTC Roll Number भरें।

  5. आवेदन फॉर्म में दर्ज माता का नाम लिखें।

  6. अपनी जन्मतिथि चुनें।

  7. सभी जानकारियाँ मिलाने के बाद Proceed बटन दबाएं।

  8. लॉगिन में दिखाई गई कॉलेज आवंटन स्थिति ध्यान से देखें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates