Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026 OUT: राजस्थान सेट 12th लेवल एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026 OUT: आरएसएसबी, जयपुर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान सेट 12वीं लेवल की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। राजस्थान सेट के एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 21, 2026, 15:00 IST
Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026 OUT
Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026 OUT

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RSSB), जयपुर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 21 नवंबर 2026 को राजस्थान सेट 12वीं लेवल की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को दो शिफ्ट्स में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। राजस्थान सेट के एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

Rajasthan CET 12th Level City Slip 2026 Download Link

राजस्थान सेट 12th लेवल की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं और ट्रैवल करने की योजना बना सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा के शहर की जानकारी होती है।

Related Stories

राजस्थान सेट 12th लेवल एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक 

RSSB CET 12th Level City Slip 2026 - हाइलाइट्स 

आरएसएसबी 12वीं लेवल सेट का एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। बाकी हाइलाइट्स डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RSSB), जयपुर
परीक्षा का नाम  
राजस्थान सेट 12वीं लेवल परीक्षा 2026 
एग्जाम की डेट 
1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित 
एग्जाम सिटी स्लिप 
21 नवंबर 2026 को जारी 
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
26 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in

 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।