Rajasthan SI PET Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में क्वालिफाई हुए थे, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र बुधवार 29 जुलाई से राज्य के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉग-इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC SI PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से होने जा रहा है। पीईटी 13 अगस्त तक 7 रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए थे, वे अपने एडमिट कार्ड 29 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर एसएसओ आईडी से लॉग-इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें - राजस्थान एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2026
RPSC SI PET Admit Card 2026: किन जिलों में होगी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पुलिस विभाग के स्थाई आदेश संख्या 10/2025 के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन राज्य के 7 रेंज मुख्यालयों में किया जाएगा।
-
जयपुर
जोधपुर
कोटा
अजमेर
भरतपुर
बीकानेर
उदयपुर
RPSC SI PET Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान एसआई पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, RPSC SI PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 एडमिड कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
स्टेप 4 एडमिट कार्ड स्क्रीन में दिखाई देगा।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
