RPSC 2nd Grade Teacher Hindi Result 2026 OUT: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर हिंदी का रिजल्ट जारी, ये रहा कट ऑफ PDF लिंक

RPSC 2nd Grade Teacher Hindi Result 2026 OUT: उम्मीदवार जिसने आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Oct 13, 2026, 18:44 IST
RPSC 2nd Grade Teacher Hindi Result 2026 डाउनलोड करें
RPSC 2nd Grade Teacher Hindi Result 2026 डाउनलोड करें

RPSC 2nd Grade Teacher Hindi Result 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने सीनियर टीचर (Senior Teacher) हिंदी प्रतियोगी परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की है। आयोग ने यह सूची 13 अक्टूबर 2026 को जारी की है। इसमें अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

RPSC Senior Teacher Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीनियर टीचर हिंदी प्रतियोगी परीक्षा 2025 आयोजित की थी। परीक्षा में ग्रुप-B के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान और द्वितीय प्रश्नपत्र हिंदी की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा शामिल थी। दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा 13 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।

RPSC Senior Teacher Hindi Provisional List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से आरपीएससी सीनियर टीचर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर News and Events Section सेक्शन में Result Preamble and Cutoff Marks (Provisional List for Eligibility Checking) for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (Hindi) लिंक पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

  • RPSC Senior Teacher Hindi Result 2026:  17 से 23 अक्टूबर तक भरें आवेदन फॉर्म

    प्रोविजनल लिस्ट में शामिल सभी अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से भर्ती पोर्टल पर जाकर ‘My Recruitment Detailed Form Cum Scrutiny’ विकल्प में ‘Apply Now’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर सबमिट करें।

    आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 17 अक्टूबर 2026 से 23 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

    दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज और निर्देश

    विस्तृत आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर दो प्रतियां सुरक्षित रखें। दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की दोनों प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा।

    दस्तावेज सत्यापन की तारीख, समय और स्थान की सूचना माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा दी जाएगी। RPSC की ओर से अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates