RPSC RAS City Slip 2026 OUT: राजस्थान आरएएस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ये रहा Direct Link
RPSC Rajasthan RAS Exam City Slip 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा, 2026 (कार्मिक विभाग) की एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी SSO Portal पर जाकर भी अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Rajasthan RAS Exam City Slip 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा आज 29 नवंबर को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा, 2026 शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in और SSO Portal पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ये सिटी स्लिप है न कि एडमिट कार्ड। इसमें केवल परीक्षा जिले का नाम दिया होगा। एडमिट कार्ड 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
RPSC RAS City Slip 2026 Download Link
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा जिले की जानकारी देखने का डायरेक्ट लिंक आज 29 नवंबर 2026 से SSO पोर्टल पर और recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है, जबकि एडमिट कार्ड 03 दिसंबर 2026 को जारी होंगे। परीक्षा 06 दिसंबर 2026 को दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक होगी, जिसमें OMR के पाँचवें विकल्प के लिए 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे और केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा।
| Rajasthan RAS Exam City Slip 2026 Download Link | |
| RAS City Intimation Slip 2026 SSO Portal Link |
SSO Portal और Recruitment Portal से कैसे डाउनलोड करें आरएएस सिटी स्लिप 2026?
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए आवंटित परीक्षा जिले (City Intimation Slip) की जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे वे नीचे दिए दो आसान तरीकों से अपनी आरपीएससी RAS सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
SSO Portal से कैसे देखें?
-
आधिकारिक SSO वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in ओपन करें।
-
अपनी SSO ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
-
लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध Citizen Apps (G2C) अनुभाग में जाएं।
-
यहां संबंधित भर्ती/परीक्षा पोर्टल या लिंक का चयन करें और अपना आवंटित परीक्षा जिला (Exam District) देखें।
Recruitment Portal से कैसे डाउनलोड करें?
-
SSO डैशबोर्ड पर Citizen Apps (G2C) के भीतर Recruitment Portal आइकन पर क्लिक करें।
-
Recruitment Portal के डैशबोर्ड पर RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 से जुड़े विकल्प या Know Your Exam District / City Intimation लिंक पर क्लिक करें।
-
यदि आवश्यक हो तो अपना Application No. और Date of Birth या आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिख रही परीक्षा जिले की जानकारी चेक करें और इसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर रख लें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और पहचान पत्र के नियम
-
रिपोर्टिंग समय: परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट (1 घंटा) पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय से पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच पूरी हो सके।
-
पहचान पत्र: अपने साथ नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड (Original Coloured Aadhaar Card) लाना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या सफा नही है, तो ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र जैसा कोई अन्य मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाएं।
-
फोटो और लोकेशन: एडमिट कार्ड पर भी अपनी लेटेस्ट और साफ रंगीन फोटो चिपकाएं। केंद्र का सही पता जानने के लिए केवल गूगल मैप पर निर्भर न रहें, बल्कि परीक्षा से 1 दिन पहले ही केंद्र के पते की खुद जाकर पुष्टि कर लें।
आयोग की सख्त चेतावनी और हेल्पलाइन नंबर
-
दलालों से सावधान: किसी भी दलाल के झांसे में आने से बचें। यदि कोई पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो सबूत के साथ आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 या 2635255 पर तुरंत सूचना दें।
-
कड़ी सजा का प्रावधान: परीक्षा में नकल या किसी भी अनुचित साधन का उपयोग करने पर 'राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022' के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और संपत्ति जब्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.