RPSC SO Result 2026 OUT: राजस्थान स्टैटिकल ऑफिसर रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट, कट ऑफ PDF

RPSC Statistical Officer Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट और कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 9, 2026, 10:24 IST
RPSC Statistical Officer Result 2026 डाउनलोड करें
RPSC Statistical Officer Result 2026 डाउनलोड करें

RPSC Statistical Officer Result 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 8 अक्टूबर 2026 को सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जिसने 30 अगस्त को आयोजित स्टैटिकल ऑफिसर परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से मेरिट लिस्ट और कट ऑफ की PDF डाउनलोड कर सकता है और अपना रोल नंबर खोज सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल  113 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

RPSC SO Result 2026 Download PDF Link 

RPSC SO का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। इसके अलावा, कमीशन ने कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं, जो रिजल्ट PDF में ही शामिल हैं। उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

RPSC Statistical Officer Result 2026 PDF (Active)

379 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 8 अक्टूबर 2026 को सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 को लेकर प्रेस नोट जारी किया है। 30 अगस्त 2026 को हुई लिखित परीक्षा के आधार पर 379 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह अंतिम चयन सूची नहीं है।

RPSC Statistical Officer: आवेदन फॉर्म कब भरें?

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपनी SSO ID से लॉगिन करके भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की सुविधा 14 से 20 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट दो प्रतियों में निकाल लें। दस्तावेज सत्यापन के समय दोनों प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी लेकर निर्धारित स्थान पर पहुंचना जरूरी है। तय तारीख पर उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या जरूरी है?

उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर आयोजना (सांख्यिकी) विभाग में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। अपने साथ आवेदन फॉर्म की दो प्रिंटेड प्रतियां, सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

RPSC Statistical Officer Cut-Off 2026

आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं।

श्रेणी
कट-ऑफ अंक
सामान्य (UR)
76.51
OBC
65.77
EWS
58.05
SC
54.36
ST
54.36
MBC
46.98

7 उम्मीदवार परीक्षा से अयोग्य घोषित

OMR उत्तर-पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प दर्ज नहीं करने के कारण 7 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया है। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची RPSC को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग अंतिम परिणाम जारी करेगा।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates