SBI PO Prelims Admit Card 2026 OUT: एसबीआई PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in पर जारी, ये रहा कॉल लेटर लिंक

SBI PO Prelims Admit Card 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने 2 अगस्त 2026 को होने वाली प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।  

Jul 22, 2026, 17:35 IST
SBI PO Prelims Admit Card 2026 OUT
SBI PO Prelims Admit Card 2026 OUT

SBI PO Prelims Admit Card 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज 22 जुलाई को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 अगस्त 2026 को होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई जानकारी को अच्छी तरह चेक कर लें। ध्यान रहें परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है, बिना इसके आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SBI Probationary Officer Exam 2026 हाइलाइट्स

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

बैंक का नाम
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI)
विभाग का नाम
सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट
पद का नाम
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
विज्ञापन संख्या
CRPD/PO/2026-27/09
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
22 जुलाई 2026
परीक्षा की तिथि
2 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइट
sbi.bank.in

SBI PO Admit Card 2026 Download Link 

SBI PO एडमिट कार्ड 2026 लिंक डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार बिना देरी किए अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लेना चाहिए। हमने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए एसबीआई PO कॉल लेटर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है। 

SBI PO Call Letter 2026 

SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

  • 'Careers' सेक्शन खोलें और 'Current Openings' में 'Recruitment of Probationary Officers' ढूंढें।

  • 'Call Letter for Prelims Exam' लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी भाषा चुनें और रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/DOB डालकर लॉगिन करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

  • Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates