School Holidays 2026: दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत राज्यों की पूरी लिस्ट देखें

December-January School Holidays 2026: दिसंबर 2026 में क्रिसमस डे (25 दिसंबर) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण भारतीय राज्यों में विंटर वेकेशन शुरू हो रहे हैं। साथ ही, यहां से सभी राज्यों की विंटर वेकेशन के बारे में जान सकते हैं।

Nov 29, 2026, 18:36 IST
School Winter Holidays 2026
School Winter Holidays 2026

Winter Vacation 2026-27: दिसंबर 2026 में 25 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस डे और कई राज्यों में विंटर वेकेशन के चलते स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के साथ अलग-अलग राज्यों के शैक्षणिक कैलेंडर और विंटर वेकेशन शेड्यूल की पूरी डिटेल्स यहां से पढ़ें।

साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2026 को लेकर स्कूली छात्रों में छुट्टियों को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस बार 25 दिसंबर को क्रिसमस शुक्रवार के दिन पड़ रहा है, जिससे कई जगहों पर वीकेंड के साथ छुट्टियों का अच्छा मेल बन रहा है। हालांकि, भारत में स्कूलों की छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं है। राज्य शिक्षा विभागों, मौसम (ठंड, कोहरे या बर्फबारी) और बोर्ड के कैलेंडर के आधार पर छुट्टियों की डेट्स में काफी अंतर रहता है।

दिसंबर 2026 में साप्ताहिक छुट्टी और क्रिसमस की छुट्टी

ऑफिशियल शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार पड़ रहे हैं, जबकि कुछ राज्यों में 12 दिसंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी रह सकती है। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर देशभर के ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहती है। कई राज्यों में साल के आखिरी हफ्ते से विंटर वेकेशन की शुरुआत होती है, जबकि कुछ राज्यों में सर्दी की मुख्य छुट्टियां जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक चलती हैं।

Related Stories

स्टेट-वाइज देखें दिसंबर 2026 की स्कूल छुट्टियां और विंटर वेकेशन का शेड्यूल

अलग-अलग राज्यों के शिक्षा विभागों और शैक्षणिक कैलेंडरों के अनुसार दिसंबर 2026 तथा आने वाले विंटर वेकेशन की एक्सपेक्टेड और निर्धारित डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश
दिसंबर 2026 में छुट्टी / विंटर वेकेशन की स्थिति
एक्सपेक्टेड / निर्धारित स्कूल खुलने की डेट
उत्तर प्रदेश
25 दिसंबर को क्रिसमस; 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक शीतकालीन अवकाश
15 जनवरी 2027
दिल्ली (DoE)
25 दिसंबर को क्रिसमस; विंटर वेकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक
16 जनवरी 2027
बिहार
25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक क्रिसमस और शीतकालीन अवकाश
1 जनवरी 2027
राजस्थान
25 दिसंबर को क्रिसमस; 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक शीतकालीन अवकाश
11 जनवरी 2027
हरियाणा
25 दिसंबर को क्रिसमस; विंटर वेकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक
16 जनवरी 2027
पंजाब
22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक संभावित विंटर वेकेशन
1 जनवरी 2027 (संभावित)
जम्मू और कश्मीर
कक्षा 8 तक 7 दिसंबर से 28 फरवरी 2027; कक्षा 9 से 12 तक 14 दिसंबर से 21 फरवरी 2027 तक
1 मार्च 2027 (कक्षा 8 तक); 22 फरवरी 2027 (कक्षा 9–12)
हिमाचल प्रदेश
निचले क्षेत्रों में 24 से 31 दिसंबर 2026; शीतकालीन क्षेत्रों में 1 जनवरी से 9 फरवरी 2027 तक
क्षेत्र के अनुसार 1 जनवरी या 10 फरवरी 2027
तमिलनाडु
24 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक विंटर ब्रेक (अर्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद)
2 जनवरी 2027
केरल
18 या 19 दिसंबर 2026 से क्रिसमस ब्रेक (कैलेंडर अनुसार 28 दिसंबर तक अवकाश/ब्रेक चक्र)
संबंधित कैलेंडर अनुसार

कई राज्यों में शीतलहर, घने कोहरे या मौसम के बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लेवल पर छुट्टियां बढ़ाने या स्कूल के समय में बदलाव करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।

यहां भी पढ़े: BSEB School Librarian Exam 2026: गया के एग्जाम सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण एग्जाम रद्द, जानें कब होगा री-एग्जाम

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।