SSC CGL Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड कब आएगा?, यहां करें चेक

SSC CGL Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल टीयर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

Sep 24, 2026, 12:01 IST
SSC CGL Admit Card 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां देखें।
SSC CGL Admit Card 2026 डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां देखें।

SSC CGL Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर- 1 परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी पहले ही जारी कर दी है। अब परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, SSC CGL Tier 1 Admit Card 27 सितंबर 2026 तक जारी होने की संभावना है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 Download Link 

SSC CGL 2026 परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा का Tier 1 चरण 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का SSC CGL Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम
SSC CGL 2026
परीक्षा का चरण
टियर 1
भर्ती आयोग का नाम
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
एडमिट कार्ड जारी होने का माध्यम
ऑनलाइन
सिटी स्लिप तिथि
22 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड तिथि
27 सितंबर 2026 (संभावित)
एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि
30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026
परीक्षा का आयोजन
देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की वेबसाइट
ssc.gov.in
लॉगिन के लिए जरूरी जानकारी
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि

SSC CGL Tier 1 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

  • अब SSC CGL Tier-I Admit Card 2026 से संबंधित लिंक खोलें।

  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

  • 30 सितंबर से शुरू होगा SSC CGL Tier-1 Exam

    SSC CGL Tier 1 परीक्षा 2026 का आयोजन 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जरूरी जानकारी और निर्देश पढ़ लेने चाहिए।

    एसएससी CGL टियर-1 परीक्षा में 200 अंकों के होंगे प्रश्न

    एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी भी जरूर चेक करनी चाहिए।

    GDS Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट कब आएगी? यहां करें चेक

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates