SSC CHSL Exam City Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 'कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल' (CHSL) टियर-1 परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Slip) आज 22 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (यूजरनेम और पासवर्ड) का उपयोग करके परीक्षा शहर की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएसी CHSL सिटी इंटिमेशन 2026 डाउनलोड लिंक
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC CHSL टियर-1 परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड लिंक एक्टिव करने वाला है। लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से परीक्षा शहर देख सकेंगे।
यहां क्लिक करें- SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Login Link
Related Stories
How to download SSC CHSL Exam City Slip? कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए Login लिंक पर क्लिक करें।
अपने लॉगिन विवरण (यूजरनेम और पासवर्ड) दर्ज करें।
इसके बाद आपकी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
