UKSSSC Patwari Result 2026 OUT: उत्तराखंड पटवारी लेखपाल रिजल्ट घोषित, यहां देखें कटऑफ और PET/PST पीडीएफ

UKSSSC Patwari Result 2026 OUT: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 416 पदों के लिए दोबारा हुई परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे, संशोधित उत्तर कुंजी और कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

Jul 23, 2026, 13:16 IST
UKSSSC Patwari Result 2026 OUT
UKSSSC Patwari Result 2026 OUT

UKSSSC Patwari Result 2026 OUT: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूकेएसएसएससी पटवारी लेखपाल रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ संशोधित उत्तर कुंजी, कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक और PET/PST के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।

UKSSSC Patwari Lekhpal Result 2026 PDF Download Link

यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट PDF प्रारूप में जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF में केवल उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PET/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर सूची में देख सकते हैं।

आयोग ने रिजल्ट के साथ सभी सेट A, B, C और D की संशोधित उत्तर कुंजी और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे अपडेट कर दिया है।

UKSSSC Patwari Lekhpal Result 2026, Answer Key PDF And Cut Off Link

UKSSSC पटवारी रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

ग्रेजुएट लेवल (पटवारी और लेखपाल) भर्ती की लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में नतीजों से जुड़ी मुख्य बातें देख सकते हैं।

चयन आयोग का नाम
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
परीक्षा का नाम
स्नातक स्तरीय पटवारी/लेखपाल परीक्षा 2026
पद का नाम
राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी और लेखपाल)
कुल रिक्त पद
416
परीक्षा तिथि
14 जून 2026
परिणाम घोषणा तिथि
21 जुलाई 2026
अगला चरण
PET/PST (शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा)
आधिकारिक वेबसाइट
sssc.uk.gov.in

6 अगस्त से होगी PET/PST परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PET/PST) का आयोजन 6 अगस्त 2026 से किया जाएगा। आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

416 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में 416 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें पटवारी के 119 पद और लेखपाल के 61 पद शामिल हैं। शेष पद अन्य स्नातक स्तरीय पदों के लिए निर्धारित हैं।

चार गुना अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

आयोग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन, निर्धारित योग्यता, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक और रिक्त पदों के आधार पर चार गुना अनुपात में उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रोविजनल मेरिट सूची में शामिल किया गया है। अंतिम चयन अगले चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

14 जून को हुई थी पुनर्परीक्षा

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय लिखित पुनर्परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इससे पहले सितंबर 2025 में आयोजित परीक्षा में नकल के मामले सामने आने के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद आयोग ने राज्यभर के 445 परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित कराई।

ऐसे डाउनलोड करें UKSSSC Patwari Lekhpal Result 2026

  • सबसे पहले sssc.uk.gov.in पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Result & Answer Keys सेक्शन में पदनाम-पटवारी/लेखपाल(Advt. No.70/UKSSSC/2025(स्नातक स्तरीय परीक्षा)) की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा हेतु औपबंधिक सूची लिंक पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट, कट ऑफ और आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • अपना रोल नंबर सर्च करें।

  • PDF डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर UKSSSC पटवारी लेखपाल रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने परिणाम के साथ संशोधित उत्तर कुंजी, श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और PET/PST के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।