UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, एडमिट कार्ड पर प्रिंट होंगे छात्रों के सिग्नेचर; जानें Latest Update

Anti-cheating measures: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्रों के 2027 में होने वाले एग्जाम के Admit Card 2026 पर फोटो और Digital Signature को प्रिंट करवाना जरूरी कर दिया गया है। इससे जुड़ी सभी अपडेट्स जानने के लिए छात्र यहां पढ़े।

Jul 27, 2026, 17:50 IST

UPMSP 2027 Anti-Cheating Rules: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के बोर्ड एग्जाम को पूरी तरह पारदर्शी और 'नकल-फ्री' बनाने के लिए बड़ा कदम लिया है। बोर्ड ने पहली बार लगभग 50 लाख से अधिक छात्रों के Admit Card 2026 पर उनकी फोटो के साथ-साथ Digital Signature भी प्रिंट कर वाने का आदेश दिया है। 

यह फैसला मुख्य रूप से Proxy Candidates / Solvers को रोकने और एग्जाम माफिया द्वारा फोटो-मिक्सिंग या फर्जीवाड़े के जरिए सॉल्वर बिठाने के प्रयासों को जड़ से खत्म करने के लिए लिया गया है।

UP Board 2027: एंटी-चीटिंग गाइडलाइन्स और मुख्य डेट्स 

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और एंटी-चीटिंग की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
इंपोर्टेंट डेट्स
बोर्ड का नाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
नया नियम
एडमिट कार्ड पर फोटो के साथ डिजिटल सिग्नेचर की प्रिंटिंग होना जरूरी 
सत्यापन की जगह
एग्जाम सेंटर में आंसर- शीट एवं अटेंडेंस शीट पर
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 
05 अगस्त 2026 
ट्रेजरी में फीस जमा करने की लास्ट डेट 
10 अगस्त 2026 
लेट फीस के साथ फीस जमा करने की लास्ट डेट
16 अगस्त 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट

UP Board 10th-12th Admit Card 2027: 'हस्ताक्षर मिलान' व्यवस्था कैसे काम करेगी?

यूपी बोर्ड के नए नियमों के अंदर फर्जीवाड़ा रोकना बेहद आसान और सटीक हो जाएगा:

  1. ऑनलाइन अपलोडिंग: ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ही छात्र की फोटो के साथ उसका डिजिटल सिग्नेचर भी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। 
  2. एडमिट कार्ड पर प्रिंटिंग: रोल नंबर जारी होने के समय एडमिट कार्ड पर छात्र का सिग्नेचर पहले से ही छपकर आएगा।
  3. सेंटर पर लाइव वेरिफिकेशन: एग्जाम के दौरान सेंटर पर Invigilator एडमिट कार्ड पर छपे सिग्नेचर को मिलाएंगे। साथ ही, छात्र द्वारा आंसर-शीट और अटेंडेंस रजिस्टर पर किए जाने वाले सिग्रेचर का भी मिलान होगा। 

बोर्ड सचिव का बयान: 

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस व्यवस्था से प्राइवेट स्कूलों और नकल माफियाओं द्वारा फोटो एडिट करके फर्जी छात्रों को सेंटर पर बिठाने के मामलों पर पूरी तरह से नकेल को रोका जाएगा। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates