Round 1 State Merit List, upneet.gov.in: उत्तर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों मेडिकल छात्रों के लिए आज बड़ा दिन माना जा सकता है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DGME), उत्तर प्रदेश द्वारा UP NEET UG 2026 Round 1 State Merit List ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर आज यानी 20 अगस्त 2026 को कभी भी जारी की जा सकती है।
जिन छात्रों ने यूपी स्टेट कोटा MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कराया है, वह अपनी स्टेट रैंक और मेरिट स्टेट्स को चेक मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे। साथ ही, उन छात्रों का नाम शामिल होगा, जिन्होंने राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फीस को सबमिट किया होगा। छात्र UP NEET UG 2026 Merit List के बारे में यहां से जानें।
UP NEET UG 2026 Merit List Overview
छात्र Round 1 State Merit List से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। छात्रों के लिए इस टेबल में कोर्स के नामों के साथ-साथ लिस्ट आने के बाद के स्टेप्स की भी थोड़ी-सी जानकारी शामिल की गई है।
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
आयोजक संस्था
|
DGME, उत्तर प्रदेश (DMET UP)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
|
|
कोर्स नाम
|
MBBS, BDS (State Quota Seats)
|
|
Round 1 State Merit List आउट होने की डेट
|
20 अगस्त, 2026 (एक्सपेक्टेड)
|
|
मेरिट लिस्ट कैसे होगी जारी
|
ऑनलाइन PDF
|
|
आगे के स्टेप्स
|
Choice Filling & Locking
|
यूपी एनईटी यूजी 2026 की महत्वपूर्ण डेट्स
छात्र यूपी एनईटी यूजी 2026 की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और स्टेप्स को जानने के लिए एक बार इधर नजर मारे। इस टेबल में Round 1 की प्रक्रिया कब से और किन-किन स्टेप्स के साथ शुरू हुई, यहां से जानें।
|
इवेंट
|
डेट्स
|
|
राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट
|
7 अगस्त, 2026
|
|
रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की एक्सटेंडेड डेट
|
13 अगस्त 2026 (सुबह 11:00 बजे) से 14 अगस्त 2026 (दोपहर 2:00 बजे) तक
|
|
रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी फीस जमा करने की लास्ट डेट
|
14 अगस्त, 2026, शाम 5:00 बजे तक
|
|
यूपी एनईटी यूजी 2026 राउंड 1 स्टेट मेरिट लिस्ट
|
20 अगस्त, 2026 (एक्सपेक्टेड)
|
UP NEET UG 2026 Round 1 State Merit List OUT - यहां क्लिक करें (जल्द)
Merit List डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
UP NEET UG Merit List 2026 जारी होने के बाद छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- छात्रों को UP NEET UG Merit List 2026 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करना होगा।
- होमपेज पर दिए गए ‘UP NEET UG 2026 Round 1 State Merit List’ के लिंक पर क्लिक करके फाइल को ओपन करना होगा।
- फिर, वो फाइल एक PDF के रूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- उस फाइल में छात्रों को Ctrl + F शॉर्टकट के जरिए रोल नंबर या नाम को ढूंढना होगा।
- फिर, State Rank, All India Rank, और कैटेगरी डिटेल्स को चेक करें।
- चेक करने के बाद उस PDF को सेव करके एक कलर्ड प्रिंटआउट भी निकालने होंगे।
यूपी एनईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी फीस की डिटेल्स
|
इवेंट्स
|
फीस
|
|
रजिस्ट्रेशन फीस (नॉन-रिफंडेबल)
|
2,000
|
|
सिक्योरिटी फीस - सरकारी सीटें
|
30,000
|
|
सिक्योरिटी फीस - निजी चिकित्सा (MBBS) सीटें
|
2,00,000
|
|
सिक्योरिटी फीस - निजी दंत चिकित्सा (BDS) सीटों के लिए
|
1,00,000
|
UP NEET UG Counseling 2026: कटऑफ और एक्सपेक्टेड ट्रेंड
इस साल नीट यूजी में कॉम्पिटिशन को देखते हुए कटऑफ में थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों यानी Government Medical Colleges के अनुसार अनुमानित सेफ स्कोर इस प्रकार हो सकते हैं:
- General / UR Category: 605+ स्कोर
- OBC / EWS Category: 600+ स्कोर
- SC Category: 480+ स्कोर
- ST Category: 360+ स्कोर
मेरिट लिस्ट के बाद च्वाइस फिलिंग में न करें ये गलतियां
छात्र स्टेट मेरिट लिस्ट के जारी होने के बाद अगला सबसे महत्वपूर्ण राउंड Choice Filling and Locking में शामिल होते है। इस प्रक्रिया को पूरा करते समय छात्र कुछ बांतो का ध्यान रखें। वह कुछ इपॉर्टेंट बातें नीचे दी गई है।
- कॉलेज की प्राथमिकता का सही क्रम: छात्र अपनी स्टेट रैंक के अनुसार टॉप गवर्नमेंट कॉलेजों को पहले चुस करें, फिर प्राइवेट कॉलेजों की फीस और बॉन्ड पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए सेलेक्टेड कॉलेजो को उसी नंबर के अनुसार उपर नीचे लगाएं।
- Choice Locking न भूलें: छात्र च्वाइस फिलिंग करने के बाद उसे 'Lock' करना न भूलें। यह सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट होता है। यदि आप इसे लॉक नहीं करेंगे, तो आपकी पंसद का कॉलेज मिलने में दिक्कते हो सकती हैं।
- कटऑफ ट्रेंड पर नजर रखें: छात्र केवल पिछले साल के मार्क्स न देखें, बल्कि अपनी 'State Rank' के आधार पर कॉलेजों को चुनकर एक लिस्ट तैयार करें।
How to Complete Choice Filling After the Merit List
छात्र UP NEET UG Counseling 2026 Round 1 Merit List Out होने के बाद चॉइज फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को देखें।
- छात्र रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके upneet.gov.in पर लॉग इन करें ।
- सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में खाली सीटों की जानकारी के लिए ऑफिशियल सीट मैट्रिक्स को देखें।
- फिर, अपनी पसंदीदा MBBS और BDS कॉलेजों को सेलेक्ट करें।
- फिर, उन्हें सही क्रम में लगाएं।
- सेशन टाइमआउट के कारण प्रगति खोने से बचने के लिए टाइम पर अपने ऑप्शन को सेव करते रहें।
- दिए गए टाइम के अंदर ऑप्शनों को पूरी तरह से लॉक कर दें।
- फिर, लॉक किए गए कॉलेजों के ऑप्शन को बाद में रिवाइज्ड नहीं किया जा सकेगा, इस बात का ध्यान रखें।
- रिपोर्टिंग उद्देश्यों के लिए फाइनल रूप से चयनित ऑप्शन की लिस्ट को डाउनलोड कर लें।
छात्र UP NEET UG 2026 Round 1 State Merit List Out होने की पूरी जानकारी के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बनें रहें।
