UP Police Constable Physical Admit Card 2026 Direct Link: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम के अगले राउंड के लिए Document Verification (DV) और Physical Standard Test (PST) के लिए जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस साल लिखित एग्जाम में कुल 76,184 पास हुए छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके वेबसाइट से Admit Card 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड के ऑफिशियल शेड्यूल और भर्ती प्रक्रिया के अपडेट्स के अनुसार, DV/PST का आयोजन 17 अगस्त 2026 से राज्य के अलग-अलग निर्धारित पुलिस लाइनों और जिला सेंटर्स पर शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
UP Police DV/PST Exam 2026 की मुख्य डिटेल्स
कुल 76,184 छात्र UP Police DV/PST Exam 2026 के एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
|
इवेंट
|
डिटेल्स
|
|
भर्ती बोर्ड का नाम
|
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
|
|
पोस्ट का नाम
|
Constable Civil Police
|
|
अगला राउंड
|
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और Physical Standard Test (PST)
|
|
DV/PST प्रारंभ डेट
|
17 अगस्त 2026 से
|
|
एडमिट कार्ड जारी होने का टाइम
|
अगस्त 2026 के द्वितीय सप्ताह में
|
|
लॉगिन क्रेडेंशियल
|
रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration No.) एवं जन्मतिथि (DOB)
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
DV/PST में क्या-क्या जांचा जाएगा?
1. Physical Standards for Male Candidates:
- हाइट: सामान्य, ओबीसी और एससी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 168 सेमी। एसटी वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 160 सेमी है।
- चेस्ट: बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर न्यूनतम 84 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)। एसटी छात्रों के लिए बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी।
2. Physical Standards for Female Candidates:
- हाइट: सामान्य, ओबीसी और एससी महिला छात्रों के लिए न्यूनतम 152 सेमी। एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 147 सेमी।
- चेस्ट: महिला छात्रों का न्यूनतम वजन 40 किग्रा होना जरूरी है।
17 अगस्त से प्रस्तावित है दस्तावेज सत्यापन एवं पीएसटी
बोर्ड द्वारा दिए गए नोटिस के अनुसार इस साल DV - PST 17 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे, जो छात्र इस प्रक्रिया में पास होंगे वो ही छात्र फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए एलिजिबल होंगे। पीईटी का आयोजन पीएसटी के बाद सितंबर 2026 माह में करवाया जायेगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
1. छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर ‘UP Police Constable DV/PST Admit Card 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को फिल करके लॉगिन करें।
4. फिर, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें आपकी एग्जाम डेट, टाइम और एग्जाम सेंटर का पता फिल करें।
5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
6. इसके 2-3 प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
डीवी-पीएसटी (DV/PST) सेंटर पर ले जाने हेतु जरूरी डॉक्यूमेंट्स
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन छात्रों को अपने सभी Original Certificates के साथ स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के सेट ले जाना जरूरी है:
- DV/PST एग्जाम का प्रिंटेड एडमिट कार्ड।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस।
- 10वीं (हाईस्कूल) एवं 12वीं (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपलोड की गई फोटो से मेल खाती हुई 4-6 नई फोटो।
