UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट

UP Police Constable Result 2026 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। साथ ही मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Jul 22, 2026, 09:08 IST
UP Police Constable Result 2026
UP Police Constable Result 2026

UP Police Constable Result 2026 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Result 2026 कब आएगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न निर्धारित एग्जाम सेंटरों पर ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में किया गया था। परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 20 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की और अभ्यर्थियों से निर्धारित समय के भीतर आपत्तियां भी मांगी थीं।

परीक्षा आयोजित हुए अब 5 सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को ही DV, PST, PET और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा

अगस्त में शुरू हो सकते हैं DV, PST और PET

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला राउंड शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)अगस्त 2026 में शुरू हो सकते है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसलिए जिन अभ्यर्थियों को अच्छे अंक आने की उम्मीद है, उन्हें अभी से फिजिकल टेस्ट की तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

कांस्टेबल PET के लिए कितनी दौड़ पूरी करनी होगी?

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी।

उम्मीदवार
दौड़
समय
पुरुष
4.8 किमी
25 मिनट
महिला
2.4 किमी
14 मिनट

यूपी पुलिस कांस्टेबल PST में लंबाई और सीने का माप

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के दौरान उम्मीदवारों की लंबाई और सीने का माप लिया जाएगा।

श्रेणी
न्यूनतम लंबाई
सीना (बिना फुलाए)
सीना (फुलाकर)
सामान्य / ओबीसी / एससी (पुरुष)
168 सेमी
79 सेमी
84 सेमी
एसटी (पुरुष)
160 सेमी
77 सेमी
82 सेमी
सामान्य / ओबीसी / एससी (महिला)
152 सेमी
लागू नहीं
लागू नहीं
एसटी (महिला)
147 सेमी
लागू नहीं
लागू नहीं

UP Police Constable Cut Off 2026 [Expected]

आधिकारिक यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। हालांकि, विभिन्न परीक्षा विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार संभावित कटऑफ इस प्रकार हो सकती है।

कैटेगरी
संभावित कटऑफ (300 में से)
सामान्य (GEN
185–195
EWS
180–190
ओबीसी
178–188
एससी
165–175

नोट: यह केवल संभावित यूपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ है। अंतिम कटऑफ बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम के साथ घोषित की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सिविल पुलिस, पीएसी (PAC) और जेल वार्डर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। 

UP Police Constable Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम देख सकेंगे।

  1. सबसे पहले uppbpb.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर UP Police Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. आपका स्कोर स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

UP Police Constable Result 2026 के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, केवल लिखित परीक्षा पास करने से अंतिम चयन नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने होंगे। रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2026

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates