UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 OUT: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की जारी, 29 नवंबर तक दर्ज करें ऑब्जेक्शन

UP Assistant Professor Answer Key 2026 OUT: जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 29 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

Nov 22, 2026, 22:17 IST
UP Assistant Professor Answer Key 2026 Link यहां देखें।
UP Assistant Professor Answer Key 2026 Link यहां देखें।

UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आयोग ने 22 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के मास्टर सेट की उत्तर कुंजी अपलोड की है। जिन उम्मीदवारों ने 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके दिए गए उत्तर में गलती लगती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है।

UP Assistant Professor Answer Key 2026 Link

UPESSC Assistant Professor Exam 2026: कब हुई थी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा (विज्ञापन संख्या 04/2026) का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो पालियों में आयोजित हुई थी।

Related Stories

UP Assistant Professor Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी आंसर की देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन में विo संo 04/2026 सहायक आचार्य की उत्तर कुंजी (Answer Key) एवं प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection) से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

  • फिर मांगी गई जानकारी (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसमें अपने उत्तरों को चेक करें और डाउनलोड करें।

  • UPESSC Assistant Professor Answer Key 2026: ऐसे दर्ज करें आपत्ति

    यदि किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आयोग की ओर से जारी ऑनलाइन ऑब्जेक्शन विंडो के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों करना होगा:

    1. सबसे पहले इस लिंक upessc.net/ap042026qc/Login.aspx पर क्लिक करें।

    2. फिर अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DDMMYYYY फॉर्मेट में) दर्ज करके लॉगिन करें।

    3. लॉगिन करने के बाद उस प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है।

    4. संबंधित प्रश्न के सामने दिए गए ड्रॉपडाउन मेन्यू से आपत्ति का प्रकार चुनें।

    5. दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित कारण और संदर्भ (Reference) दर्ज करें।

    6. उम्मीदवार एक से अधिक प्रश्नों पर भी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    7. सभी आपत्तियां दर्ज करने के बाद 'View Objection Summary' पर क्लिक करके अपनी आपत्तियों की जानकारी चेक करें।

    8. आपत्ति सफलतापूर्वक जमा करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रति आपत्ति 100 रुपये का शुल्क का भुगतान करें।

    उम्मीदवार चाहें तो 'View Objection Summary' में जाकर अपनी आपत्तियों का विवरण देख सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    कितनी देनी होगी आपत्ति फीस?

    प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये शुल्क देना होगा। यह भुगतान ऑनलाइन करना अनिवार्य है। शुल्क जमा करने के बाद ही आपत्ति सफलतापूर्वक सबमिट होगी।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।