UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा?

UPPSC PCS 2026: यूपीपीएससी पीसीएस प्रिलिम्स भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा। 6 दिसंबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड सकेंगे। 

Nov 21, 2026, 12:56 IST

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से यूपी पीसीएस प्रिलिम्स एडमिट कार्ड जल्द वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस साल पीसीएस परीक्षा के तहत 500 पदों पर भर्ती के लिए रिकॉर्ड 8.90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यानि 1 सीट पर लगभग 1780 दावेदार हैं। 2025 में 384 पदों के लिए 6.2 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के लिए रजिस्टर किया है, वे 6 दिसंबर, 2026 को होने वाली प्रीलिमिनरी एग्जाम से पहले ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। 

UPPSC PCS 2026 Admit Card कब तक आएगा?

UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जल्द  ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे। फिलहाल UPPSC ने प्रवेश पत्र जारी करने की निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है। आमतौर पर उम्मीदवारों को परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। ऐसे में यदि इस बार भी आयोग परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, तो UPPSC PCS Admit Card 2026 लगभग 2 दिसंबर 2026 को जारी होने की संभावना है। 

Related Stories

UPPSC PCS Prelims Exam 2026: एग्जाम पैटर्न 

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होती है। इसमें नेगेटिव मार्किंग शामिल होती है। एग्जाम कुल 400 अंकों का आयोजित किया जाएगा। जिसमें दो अनिवार्य प्रश्नपत्र शामिल होंगे। पहली शिफ्ट में जनरल नॉलेज के प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी, जिसमें 150 प्रश्न होंगे। वहीं दूसरी शिफ्ट में सीसैट की परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न शामिल रहेंगे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके उत्तर पत्रक ओएमआर शीट के रूप में होंगे।

UPPSC PCS Admit Card 2026

UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। नीचे दी गई तालिका में UPPSC PCS Admit Card 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई है।

विवरण
तारीख
परीक्षा आयोजित करने वाला आयोग
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम
UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026
परीक्षा कैलेंडर जारी
30 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया शुरू
25 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
3 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि
6 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
जल्द
संभावित एडमिट कार्ड तारीख
2 दिसंबर 2026 के आसपास
परीक्षा का माध्यम
ऑफलाइन
 वेबसाइट
uppsc.up.nic.in

UPPSC PCS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

UPPSC PCS Admit Card 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Admit Card / Download Segment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब UPPSC PCS Admit Card 2026 के लिंक को खोलें।

  4. स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी जैसे OTR नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  5. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका UPPSC PCS Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, फोटो और परीक्षा केंद्र की जानकारी जांचें।

  8. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।