UPPSC PCS-J Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2026 यानी पीसीएस-जे का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए सिविल जज के 365 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि यह भर्ती दो वर्ष बाद आई है। अभ्यर्थियों को इसका बेसब्री से इंतजार था।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन अथवा सुधार और शुल्क समाधान (फीस रिकन्सिलिएशन) की अंतिम तिथि 28 दिसंबर रखी गई है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञापन 20 नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसमें शैक्षिक योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क, चयन प्रक्रिया, आरक्षण और आयु सीमा में छूट से जुड़े विस्तृत निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्य तिथियां
• आयोजक संस्था: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
• कुल पद: 365 (सिविल जज - जूनियर डिवीजन)
• ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 नवंबर 2026
• आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2026
• आवेदन में संशोधन/शुल्क समाधान की अंतिम तिथि: 28 दिसंबर 2026
• आधिकारिक पोर्टल: uppsc.up.nic.in (विस्तृत निर्देशों के लिए दैनिक भास्कर की रिपोर्ट देखें)
पात्रता मानदंड
• शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री और देवनागरी लिपि में हिंदी का अच्छा ज्ञान आवश्यक है।
• आयु सीमा: सामान्यतः 22 से 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन तीन चरणों में होता है:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के दो प्रश्नपत्र (सामान्य ज्ञान और विधि), कुल 450 अंक।
2. मुख्य परीक्षा (Mains): लिखित/वर्णनात्मक प्रश्नपत्र (सामान्य ज्ञान, भाषा, और विधि के प्रश्नपत्र), कुल 1,000 अंक।
3. साक्षात्कार (Interview): 100 अंक
आयु सीमा
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2027 को न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई 1992 से पहले तथा एक जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
