UPSC CAPF Answer Key 2026: यूपीएससी असिस्टेंट कमांटेंड आंसर की upsc.gov.in जारी, पीडीएफ डाउनलोड लिंक

UPSC CAPF Answer Key 2026: यूपीएससी ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की उत्तर कुंजी upsc.gov.in जारी कर दी है। 19 जुलाई के एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 22, 2026, 14:53 IST
UPSC CAPF Assistant Commandant Answer Key 2026 Download link
UPSC CAPF Assistant Commandant Answer Key 2026 Download link

UPSC CAPF Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम का आयोजन 19 जुलाई को किया था। एग्जाम कुल 349 रिक्त पदों भरने के लिए आयोजित किया गया था। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए आंसर की जारी कर दी गई है। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में सेट वाइज जारी की गई है। जिसे उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC CAPF AC Answer Key 2026: आंसर की जारी 

UPSC की ओर से आंसर की 22 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य असिस्टेंट कमांडेंट के कुल 349 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें बीएसएफ के 108, सीआरपीएफ के 106, आई टी बी पी के 12, एसएसबी के 53 और सी आई एस एफ के 70 पदों को भरना है। 

UPSC CAPF AC Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएएसी की ओर से CAPF AC भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक मांगे थे। जिसके बाद परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई। आंसर की से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देखें:

संचालन निकाय 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा का नाम 
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) 
रिक्त पदों की संख्या 
349
परीक्षा तिथि
19 जुलाई, 2026 
आंसर की 
22 जुलाई, 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsconline.nic.in 

UPSC CAPF Assistant Commandant Answer Key 2026 Download link 

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से सेट वाइज उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

सेट वाइज आंसर की 
आंसर की डाउनलोड 
यूपीएससी सीएपीएफ एसी पेपर 1 सेट ए
यूपीएससी सीएपीएफ एसी पेपर 1 सेट बी
यूपीएससी सीएपीएफ एसी पेपर 1 सेट सी
यूपीएससी सीएपीएफ एसी पेपर 1 सेट डी

UPSC CAPF AC Answer Key 2026: ऑनलाइन आंसर की कैसे डाउनलोड कैसे करें?

UPSC CAPF AC 2026 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 होमपेज पर जाएं, 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन में जाएं। 

स्टेप 3 अब UPSC CAPF AC Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल सेट वाइज ओपन करें। 

स्टेप 5 उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें। 


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।