UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग की ओर से नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या 17 परीक्षा 2026 के तहत कुल 1251 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर कर सकेंगे।
UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Notification
यूपीएसएसएससी की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी किया गया है। जिसका उद्देश्य (Livestock Extension Officer) के 1251 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 से 29 अगस्त तक जारी रहेगी। फॉर्म करेक्शन के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। अधिसूचना में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल्स शामिल हैं। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
|
यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन
|
UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Date: हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर से आवेदन शुरू कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स के लिए नीचे दिए गए टेबल में देखें।
|
भर्ती बोर्ड
|
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
|
|
विज्ञापन संख्या
|
17 परीक्षा 2026
|
|
पोस्ट
|
पशुधन प्रसार अधिकारी
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
1251
|
|
नौकरी की स्थान
|
उत्तर प्रदेश राज्य
|
|
नोटिफिकेशन की डेट
|
10 अगस्त 2026
|
|
रजिस्ट्रेशन की डेट
|
9 सितंबर, 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
https://upsssc.gov.in/
|
UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड
यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) सीधी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित तय पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
-
माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की जीव विज्ञान समूह के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 10+2 के समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
-
किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/पशुचिकित्सा महाविद्यालय से दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम अवश्य होना चाहिए।
-
देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा (Age limit)
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना (1 जुलाई से, 2026) से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट तय नियमों के तहत लागू रहेगी।
