IBPS Clerk Exam Analysis 2026: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण, जानें डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

Last Updated: Oct 10, 2026, 10:28 IST

IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2026: आईबीपीएस द्वारा आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा कल यानी 11 अक्टूबर 2026 को भी आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे परीक्षा के शिफ्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जान सकते हैं।

IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2026
IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2026

IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2026 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। एग्जाम कुल चार शिफ्ट में हुआ। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे, दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे, तीसरी शिफ्ट दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे और चौथी व आखिरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 05.30 बजे तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। पेपर में इंग्लिश, न्यूमेरिकल और रीजनिंग से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। आईबीपीएस क्लर्क की भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 11,663 रिक्त पदों को भरना चाहता है।

अब इस लेख के जरिए जागरण जोश 10 अक्टूबर 2026 को हुई आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।  

IBPS Clerk Prelims Exam Pattern 2026

आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। इन पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है।     

सेक्शन 

प्रश्न 

अंक 

अवधि या टाइमिंग 

इंग्लिश 

30

30

20

न्यूमेरिकल एबिलिटी

35

35

20

रीजनिंग एबिलिटी

35

35

20

कुल 

100

100

60

IBPS Clerk Prelims Exam Shift Timings 2026

आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा कुल चार शिफ्ट में हुआ। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे, दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे, तीसरी शिफ्ट दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे और चौथी व आखिरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 05.30 बजे तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। टाइमिंग की बाकी डिटेल्स टेबल में दी गई है।  

परीक्षा का नाम 

परीक्षा की टाइमिंग 

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा की अवधि 

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026 

सुबह 09.00 बजे से 10.00 बजे तक  

सुबह 08.00 बजे 

60 मिनट

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026

सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक 

सुबह 10.30 बजे

60 मिनट

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026

दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे तक 

दोपहर 01.00 बजे 

60 मिनट

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026

शाम 04.30 बजे से 05.30 बजे तक

शाम 3.30 बजे 

60 मिनट

IBPS Clerk Exam Analysis 2026 

आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सेक्शन वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है। यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था। 

  • आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 2026 में इंग्लिश, न्यूमेरिकल और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न आसान से मध्यम लेवल के थे।  

IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2026 - डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स (शिफ्ट-1

आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

विषय

प्रश्नों की संख्या 

डिफिकल्टी लेवल

गुड अटैंप्ट्स 

 

इंग्लिश 

30

मध्यम

  20-22

न्यूमेरिकल एबिलिटी

35

मध्यम से कठिन

26-28

रीजनिंग एबिलिटी  

35

मध्यम से कठिन

  24-26

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 10, 2026, 10:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News