Bihar Police Constable Result 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी फाइनल रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
Bihar Police Constable Result 2026: सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Final Result 2026: सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर) का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी लिखित परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। PST/DV दिनांक 12 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। अब बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें 31 महिला और 52 पुरुषों को चयनित किया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Final Result 2026 (OUT)
Bihar Police Constable Final Result 2026 डाउनलोड लिंक
बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसबीसी इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 83 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
| बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
Bihar Police CSBC Constable Final Result 2026 - हाइलाइट्स
बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के चयन में लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) |
| पद का नाम | बिहार पुुलिस कांस्टेबल |
| पदों की संख्या | 83 |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| चयन के चरण | लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 24 जून 2026 |
| रिजल्ट | 18 अगस्त 2026 |
| PST/DV तिथि | 12 सितंबर 2026 |
| फाइनल रिजल्ट तिथि | 09 अक्टूबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
Bihar Police Constable Final Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Results: Final Selection List of Candidates for the Post of Constable (General Duty Close Cadre) in Special Branch of Bihar Police . (Advt. No. 01/2026) पर क्लिक करें।
-
मेरिट लिस्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
PDF डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें।
Bihar Police Constable Final Cutoff Marks 2026
सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल के फाइनल रिजल्ट के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। आप इसके लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।
| कैटेगरी | चयनित | ओवरऑल कट-ऑफ मार्क्स |
| जनरल | 34 | 156.75 |
| ईडब्ल्यूएस | 8 | 151.50 |
| एससी | 13 | 140.50 |
| एसटी | 1 | 147.25 |
| ईबीसी | 15 | 154.75 |
| बीसी | 10 | 155.50 |
| बीसी महिला | 2 | 134.25 |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.