Stock Market Today 25 November 2026: शेयर बाजार की लौटी रौनक, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, इन सेक्टरों में दिखी सबसे ज्यादा खरीदारी

Last Updated: Nov 25, 2026, 11:05 IST

Stock Market Today 25 November 2026: शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को कारोबार की शुरुआत होते ही रौनक लौट आई। पिछले कारोबारी सत्रों में गिरावट का सामना करने वाले निवेशकों को आज बड़ी राहत मिलती दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।  

Stock Market Today 25 November 2026: शेयर बाजार की लौटी रौनक, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, इन सेक्टरों में दिखी सबसे ज्यादा खरीदारी
Stock Market Today 25 November 2026: शेयर बाजार की लौटी रौनक, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, इन सेक्टरों में दिखी सबसे ज्यादा खरीदारी

Stock Market Today Sensex today, Nifty 50, Sensex, Nifty today, Sensex today, Nifty Share Price, Sensex share price: शेयर बाजार में बुधवार, 25 नवंबर को कारोबार की शुरुआत होते ही रौनक लौट आई। पिछले कारोबारी सत्रों में गिरावट का सामना करने वाले निवेशकों को आज बड़ी राहत मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती खरीदारी इतनी मजबूत रही कि निवेशकों के पैसे में सुबह-सुबह करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। चलिए देखते है मार्केट की क्या है लेटेस्ट अपडेट। 

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार ओपनिंग

बुधवार को BSE Sensex करीब 1,100 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि Nifty 50 में शुरुआती कारोबार में लगभग 375 अंकों की तेजी देखने को मिली। इसके बाद बाजार में खरीदारी और बढ़ी।

Nifty 50 करीब 446 अंक उछलकर 25,795.90 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, Sensex 1,561 अंक की बढ़त के साथ 83,997.43 के आसपास कारोबार करता नजर आया।

बैंकिंग शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को 2,000 अंक से ज्यादा गिरने वाला निफ्टी बैंक बुधवार को 1,300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इन सेक्टरों में दिखी सबसे ज्यादा खरीदारी

बाजार में मेटल, मीडिया और ऑटो सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में तेजी का माहौल रहा। IT, फार्मा, ऑयल एंड गैस और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty Financial Services 25/50 सबसे आगे रहा। इसमें 2.61% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा Nifty Private Bank 2.33%, Nifty Financial Services Ex-Bank 1.96%, Nifty IT 1.44% और Nifty FMCG 1.41% चढ़ा।

सोमवार की गिरावट की भरपाई

सोमवार, 23 नवंबर को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसके बाद बुधवार को आई जोरदार तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सहारा मिला।

वहीं ब्रॉड मार्केट में भी खरीदारी का रुझान बना हुआ है, जिससे बाजार की तेजी को मजबूती मिल रही है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 11:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News