UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026: यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, ऐसे करें Apply

UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी ने दिनांक 10 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1251 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटफिकेशन 2026 जारी किया था और आज यानी 29 सितंबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Sep 29, 2026, 12:14 IST
UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026
UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026

 UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दिनांक 10 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1251 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटफिकेशन 2026 जारी किया था और आज यानी 29 सितंबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। यूपीएसएसएससी यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। 

UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमी और चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।      

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी ऑनलाइन आवेदन लिंक 

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026 Sarkari Result- हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी पदों के चयन में शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
विभाग का नाम 
पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश 
पद का नाम 
पशुधन प्रसार अधिकारी
विज्ञापन संख्या 
17-परीक्षा/2026
रिक्त पदों की संख्या 
1251 (1248 रेगुलर और 3 स्पेशल सलेक्शन) 
वेतनमान 
पे लेवल-5 (29,200 – 92,300/-)
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
09 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
29 सितंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026 Eligibility 

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (बायोलॉजी/कृषि) या 2 साल का पशुधन प्रसार में डिप्लोमा के साथ यूपी पीईटी 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फीस सभी कैटेगरी के लिए 25 रुपये है।  

UPSSSC Livestock Extension Officer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Notifications सेक्शन देखें। 

  • विज्ञापन संख्या देखें और Apply बटन पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।  

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates