October Bank Holidays 2026: अक्टूबर 2026 में 16 दिन बैंक हॉलिडे: दशहरा-दुर्गा पूजा पर लंबी छुट्टियां! चेक करें List
अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा और दुर्गा पूजा के चलते देशभर में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक। सभी लोग अपनी-अपनी ब्रांच जाने से पहले RBI द्वारा जारी स्टेट-वाइज छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक करें।
October Bank Holidays 2026: अगर आपको अक्टूबर 2026 के महीने में बैंक शाखा (Bank Branch) जाकर चेक डिपॉजिट, ड्राफ्ट बनवाने, लोन प्रोसेसिंग या कैश निकालने जैसा कोई जरूरी काम निपटाने है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में देश के अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर्स में करीब 16 दिन के लिए छुट्टियां रहेंगी।
आप सभी जानते ही है कि अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा होता है। इस महीने में नेशनल त्योहार और लोकल त्योहार जैसे गांधी जयंती, महालया, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी, महा अष्टमी, महा नवमी), दशहरा (विजयादशमी), लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती और करवा चौथ जैसे त्योहार शामिल होते हैं। हालांकि, सभी 16 दिनों की छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। परंतु, कुछ नेशनल हॉलिडेस को छोड़कर ज्यादातर छुट्टियां State-Wise त्योहारों पर ही निर्भर करेंगी।
RBI Bank Holiday List October 2026: अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
लोगों को बता दें कि अक्टूबर में करीब 16 दिनों की छुट्टियां रहने की जानकारी दी जा रही है। यह अक्टूबर 2026 में साप्ताहिक छुट्टी (रविवार व दूसरे-चौथे शनिवार) और अलग-अलग राष्ट्रीय व क्षेत्रीय त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। यहां नीचे दी गई लिस्ट से जानें अपडेट्स।
| डेट | डे | त्योहार | कहां बंद रहेंगे बैंक? |
| 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती | पूरे देश में (राष्ट्रीय अवकाश) |
| 04 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार / महालया अमावस्या | पूरे देश में (दूसरा शनिवार) |
| 11 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 17 अक्टूबर 2026 | शनिवार | महा सप्तमी | त्रिपुरा (अगरतला) व सिक्किम |
| 18 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 19 अक्टूबर 2026 | सोमवार | दशहरा (महाष्टमी / महानवमी) / आयुध पूजा | असम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा आदि |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | विजयादशमी / दशहरा / दुर्गा पूजा | यूपी, दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अधिकांश राज्यों में |
| 21 अक्टूबर 2026 | बुधवार | विजयादशमी (दुर्गा पूजा दशैन) | असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल आदि |
| 22 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | सिक्किम (गैंगटोक) |
| 23 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | दुर्गा पूजा (दशैन) | सिक्किम (गैंगटोक) |
| 24 अक्टूबर 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 25 अक्टूबर 2026 | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | पूरे देश में |
| 26 अक्टूबर 2026 | सोमवार | लक्ष्मी पूजा / वाल्मीकि जयंती / एक्सेशन डे | चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा आदि |
| 29 अक्टूबर 2026 | गुरुवार | करवा चौथ | हिमाचल प्रदेश (शिमला) |
| 31 अक्टूबर 2026 | शनिवार | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | गुजरात (अहमदाबाद) |
Bank Holiday October 2026: किन राज्यों में नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरे पर बंद रहेंगे बैंक?
अक्टूबर महीने का सबसे मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा और विजयादशमी यानी दशहरा का त्योहार है। इस दौरान कई राज्यों में लगातार लंबी छुट्टियां रहेंगी।
- पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के दौरान दुर्गा पूजा के चलते इन राज्यों में सबसे ज्यादा दिन बैंक सेवाएं बंद रहेंगी।
- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली: अक्टूबर 2026 में 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी, महानवमी और विजयादशमी के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- सिक्किम: सिक्किम (गैंगटोक) में 'दशैन' पर्व के कारण 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद रहने पर क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं खुली रहेंगी?
October 2026 में कई त्योहारों के कारण Bank Holiday 2026 करीब 16 दिनों तक के लिए जारी की गई है। इस बीच सभी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रुप से काम करेगी। साथ ही, हम आपको बता दें कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी:
- UPI और नेट बैंकिंग: गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe), पेटीएम (Paytm) और नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर पूरी तरह से सामान्य रुप में काम करेंगे।
- ATM सेवाएं: लोगो को कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) की सुविधाएं भी मिलती रहेगी।
- चेक क्लियरेंस और ड्राफ्ट: अक्टूबर 2026 में बैंक ब्रांच बंद रहने के कारण चेक क्लियरेंस (Cheque Clearance) और डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने जैसे कामों के लिए सभी सेवाएं जारी नहीं रहेंगे। इसलिए आप सभी को अपने इन कामों को छुट्टियों से पहले ही पूरा करना होगा।
- NEFT: बैंक बंद होने पर भी कई जगह लोगों को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
- RTGS: यदि अक्टूबर 2026 में जारी की गई इन डेट्स पर बड़ी रकम को ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए लोगों को RTGS करने की सुविधा मिलेगी।
- IMPS: इस सुविधा के कारण लोग तुरंत पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं।
- Cash Deposit Machine: जहां सुविधा उपलब्ध है, वहां कैश जमा करने की भी सुविधा लोगो को मिलेगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.