CAT 2026 Correction Window: 5 से 6 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगी कैट करेक्शन विंडो, iimcat.ac.in पर ऐसे करें अप्लाई
IIM द्वारा CAT 2026 की एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 5 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक के लिए खोली जा रही है। छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपनी फोटो, सिग्नेचर और एग्जाम शहर के चयन में टाइम के रहते ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं।
iimcat ac in Application Form Correction Link: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) और टॉप बी-स्कूलों में एमबीए (MBA) एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जाम आयोजक संस्थान द्वारा छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। IIM द्वारा आज 29 सितंबर 2026 को जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार CAT 2026 Correction Window को 5 अक्टूबर 2026 से एक्टिव किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है।
वे सभी छात्र जिन्होंने अपने रजिस्ट्रेशन को आराम से पूरा कर लिया है। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फीस को भी जमा करा दिया गया है, वे अब 5 अक्टूबर 2026 की सुबह 10:00 बजे से 6 अक्टूबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी करेक्शन कर सकते हैं।
CAT 2026 Correction Window से जरूरी इंपॉर्टेंट डेट्स
कैट 2026 एग्जाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) |
| आयोजक संस्थान | आईआईएम इंदौर (IIM Indore) |
| करेक्शन विंडो खुलने की डेट | 5 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 बजे से) |
| करेक्शन विंडो की लास्ट डेट | 6 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| रजिस्ट्रेशन फीस | नि-शुल्क |
| करेक्शन मोड | केवल ऑनलाइन |
| कैट 2026 एग्जाम डेट | 29 नवंबर 2026 (रविवार) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 04 नवंबर 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | iimcat.ac.in |
CAT 2026 Edit Window Dates Out Notice - यहां क्लिक करें
CAT 2026 करेक्शन विंडो में क्या एडिट कर सकते हैं और क्या नहीं?
छात्र CAT 2026 में शामिल होने से पहले करेक्शन विंडो के दौरान पूरे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव करने की अनुमति नहीं होती है। केवल कुछ फील्ड्स में ही छात्र बदलाव कर सकते हैं।
1. किन जानकारियों में सुधार किया जा सकता है:
- छात्रों की फोटो: यदि पहले अपलोड की गई फोटो धुंधली होती है, तो नई फोटो अपलोड कर सकते हैं।
- सिग्नेचर: छात्र अपने सिग्नेचर को बदलकर सही साइज में दोबारा अपलोड कर सकते है।
- एग्जाम शहर का सेलेक्शन: छात्र अपनी सुविधा के अनुसार चुने गए 6 एग्जाम शहरों को प्रेफरेंस में बदलाव कर सकते हैं।
2. किन जानकारियों में कोई बदलाव नहीं हो सकता:
- छात्र का नाम
- जन्मतिथि
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- राज्य और कैटेगरी
- शैक्षणिक योग्यता और मार्क्स
How to Edit CAT 2026 Application Form Online?
छात्र CAT 2026 Application Form में करेक्शन करने के लिए 5 अक्टूबर को विंडो खुलने के बाद ही नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- कैट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद Registered Candidate Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना User ID और Password को फिल करके साइन इन करें।
- फिर, डैशबोर्ड पर जाकर Application Form टैब पर क्लिक करें।
- फिर, फोटो, सिग्नेचर या टेस्ट सिटी प्रेफरेंस वाले सेक्शन में जाकर इच्छानुसार बदलाव करें।
- बदलाव करने के बाद फॉर्म को दोबारा चेक करें।
- फिर, फाइनल सबमिट करके रिवाइज्ड फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.