UPSSSC Lower PCS 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी

UPSSSC Lower PCS 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। जो उम्मीदवार ग्रेजुएसन लेवल की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

Aug 14, 2026, 13:26 IST
UPSSSC Lower PCS 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी
UPSSSC Lower PCS 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 की सिटी स्लिप जारी कर दी है। आयोग की ओर से सिटी स्लिप यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की गई है। विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के तहत उम्मीदवार मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को होने जा रहा है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वे अपने जनपदों की जानकारी लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। 

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: सिटी स्लिप जारी 

यूपीएसएसएससी अधिसूचना के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे मुख्य परीक्षा की फीस जमा करने के बाद ही यह देख पाएंगे कि परीक्षा किस शहर में है। इसलिए एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी देखने से पहले मुख्य परीक्षा की फीस जरूर जमा कराएं। 

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026 Download link 

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आयोग की ओर सिटी स्लिप 14 अगस्त को वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा शहर की जानकारी के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है। डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। 

यहां क्लिक करें - यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिटी स्लिप 2026 

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएसएससी लोअर पीसीएस सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम 
यूपीएसएससी लोअर पीसीएस (ग्रेजुएशन लेवल) मुख्य परीक्षा
भर्ती बोर्ड 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
विज्ञापन संख्या 
07-परीक्षा/2026
परीक्षा तिथि 
28 अगस्त, 2026 
सिटी स्लिप 
14 अगस्त, 2026 (जारी
लॉगिन क्रेडेंशियल 
रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: ऑनलाइन सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से सिटी स्लिप स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Important Announcement पर विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। 

स्टेप 4 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

स्टेप 5 प्रिंट आउट लें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates