UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, अन्य डिटेल्स जानें

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी ने खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 108 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल्स लेख में दिए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Oct 1, 2026, 17:18 IST
UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, अन्य डिटेल्स जानें
UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, अन्य डिटेल्स जानें

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 22 परीक्षा 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कुल रिक्त 108 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 सितंबर, 2026 को जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: नोटिफिकेशन 

यूपीएसएसएससी की ओर से नोटिफिकेशन 30 सितंबर, 2026 को जारी किया गया है। खेल निदेशालय मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 का उद्देश्य विभिन्न 108 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवार रिक्त पद, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य भर्ती परीक्षा 2026

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर, 2026 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती से संंबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती संचालक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पोस्ट 
खेल निदेशालय मुख्य भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या 
22 परीक्षा 2026 
रिक्त पद 
108
आवेदन करने की तिथि  
14 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026
आयु सीमा 
18 से 40 वर्ष 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in 

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया 

यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • पीईटी स्कोर 
  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

यूपीएसएसएससी खेल निदेशालय मुख्य भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

विवरण 
महत्वपूर्ण तिथि
विज्ञापन संख्या 
30 सितंबर, 2026 
रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 
14 अक्टूबर, 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
04 नवंबर, 2026 
करेक्शन की अंतिम तिथि 
11 नवंबर, 2026

UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

 UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026: यूपी श्रेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकाल दल अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates