UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026: यूपी श्रेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकाल दल अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026: यूपी में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर, 2026 से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित अन्य विवरण आगे लेख में जानें।
UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन संख्या 23 परीक्षा 2026 के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर आवेदन मांगे हैं। आयोग की ओर से नोटिफिकेशन 30 सितंबर, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।
UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
विज्ञापन संख्या 23 परीक्षा 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पदों को भरना है। जिसमें कुल 412 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
| यूपीएसएसएससी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक नोटिफिकेशन 2026 |
UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026: हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक भर्ती 2026 से जुड़ा हाइलाइट्स देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद | क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा व्यायाम प्रशिक्षक |
| विज्ञापन संख्या | 23 परीक्षा 2026 |
| पदों की संख्या | 412 |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 16 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC Regional Youth Welfare Officer Bharti 2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.