Bihar Board 12th Syllabus 2026-27: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस देखें यहां
Bihar Board 12th Syllabus 2026-27: बिहार बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए सिलेबस जारी किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे लेख में दिए लिंक से टॉपिक वाइज सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Syllabus 2026-27: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर हर साल बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए सिलेबस जारी करता है। सिलेबस ऑनलाइन जारी किया है, जिसमें इंग्लिश, भूगोल, गणित, बिज़नेस स्टडीज़, अर्थशास्त्र और बायोलॉजी आदि विषय शामिल होते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा की तिथि फिलहाल जारी नहीं की गई है। हालांकि पिछली साल 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस बार भी फरवरी 2027 में ही होने की आशंका है।
Bihar Board 12th Syllabus 2026 PDF Download लिंक
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। छात्र नीचे दिए गए लिंक से भी टॉपिक वाइज सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सिलेबस की PDF ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है।
| बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2025 PDF डाउनलोड लिंक |
Bihar Board 12th Syllabus 2026 in Hindi - हाइलाइट्स
सिलेबस परीक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे छात्रों को परीक्षा का पैटर्न को समझने और एग्जाम की सही रणनीति बनाने में मदद मिलती है, ताकि छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। सिलेबस की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| परीक्षा का नाम | बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| परीक्षा की तिथि | फरवरी 2027 में होने की आशंका |
| सिलेबस | जारी |
| विषय | इंग्लिश, भूगोल, गणित, बिज़नेस स्टडीज़, अर्थशास्त्र और बायोलॉजी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | biharboardonline.com |
Bihar Board Class 12th Syllabus 2026 डाउनलोड कैसे करें?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
-
होम पेज पर पाठ्यक्रम (Syllabus) सेक्शन देखें।
-
अब Class XI-XII Syllabus 2026-27 पर क्लिक करें।
-
सिलेबस की टॉपिक वाइज PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
सिलेबस डाउनलोड कर लें।
Bihar Board Class 12th Syllabus 2026 के लिए कौन-सी किताबे हैं बेस्ट?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नीचे टॉपिक वाइज अनुमानित किताबें नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विषय | मुख्य किताब | अभ्यास / सहायक किताब |
| इंग्लिश | Bihar Board की पाठ्यपुस्तक (Flamingo और Vistas) | Wren & Martin (Grammar), Writing Skills की अभ्यास पुस्तिका |
| भूगोल | NCERT: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत और भारत: लोग और अर्थव्यवस्था | Bihar Board की गाइड, पिछले साल के प्रश्न |
| गणित | NCERT गणित भाग 1 और 2 | R.D. Sharma, R.S. Aggarwal |
| बिज़नेस स्टडीज़ | NCERT व्यवसाय अध्ययन भाग 1 और 2 | Sandeep Garg, Poonam Gandhi |
| अर्थशास्त्र | NCERT: समष्टि अर्थशास्त्र का परिचय और भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास | Sandeep Garg |
| जीव विज्ञान | NCERT जीव विज्ञान | Pradeep's Biology, Trueman's Biology |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.