दिल्ली से पटना के बीच दौड़ी देश की पहली AC अमृत ​​भारत ट्रेन, देखें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग

रेलवे ने देश की पहली AC कोच से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express 3.0) को दिल्ली-पटना रूट पर लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इसे छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया है।   

Nov 13, 2026, 12:23 IST
Amrit Bharat Express 3.0: 22 कोच में AC से जनरल तक का सफर
Amrit Bharat Express 3.0: 22 कोच में AC से जनरल तक का सफर

Amrit Bharat Express 3.0: छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक नई पहल की है। रेलवे ने देश की पहली AC कोच से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express 3.0) को दिल्ली-पटना रूट पर उतार दिया है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में AC से लेकर जनरल तक के कोच उपलब्ध हैं, ताकि यात्री अपने बजट के अनुसार सफर कर सकें। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई पहली AC अमृत भारत 

भारतीय रेलवे की नई Amrit Bharat Express 3.0 ने 11 नवंबर की आधी रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से पटना के लिए रवाना होकर अपनी पहली सेवा शुरू की। फिलहाल इसे छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया है। 

इस ट्रेन को चेन्नई स्थित Integral Coach Factory (ICF) में तैयार किया गया है। Northern Railway के मुताबिक, इसका उद्देश्य यात्रियों को किफायती किराये में बेहतर सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। 

Related Stories

22 कोच में AC से जनरल तक की सुविधा 

अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0 में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 6 थर्ड AC, 2nd AC, 1 फर्स्ट AC, 6 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेन में एक पैंट्री कार, एक पावर कार और एक दिव्यांगजन-कम-गार्ड ब्रेक वैन भी दी गई है।

Push-Pull टेक्नोलॉजी से मिलेगी बेहतर रफ्तार

इस ट्रेन की सबसे खास बात इसमें यूज  की गई Push-Pull टेक्नोलॉजी है। इसकी मदद से ट्रेन तेजी से रफ्तार पकड़ सकती है।

इसके अलावा ट्रेन में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, आरामदायक सीटिंग, आधुनिक टॉयलेट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

दिल्ली से पटना तक किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

अमृत भारत एक्सप्रेस 3.0 दिल्ली से पटना के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस दौरान इसके प्रमुख स्टॉपेज होंगे-

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

अलीगढ़

कानपुर सेंट्रल

प्रयागराज जंक्शन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU)

बक्सर

आरा

पटना जंक्शन

वापसी में भी ट्रेन पटना से इन्हीं प्रमुख स्टेशनों के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी।

2023 में शुरू हुई थी Amrit Bharat ट्रेन सेवा

भारतीय रेलवे ने साल 2023 में अमृत भारत ट्रेन सीरीज की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को किफायती किराये में बेहतर रेल सुविधाएं देना है। अमृत भारत 3.0 को इसके पहले के वर्जन 1.0 और 2.0 से मिले अनुभव के आधार पर तैयार किया गया है।

Chhath Special Trains: छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, देखें स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स

 
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.