देश में 6 अक्टूबर को तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों को लेकर मतगणना जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटों की गिनती की जा रही है। तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है, जबकि पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर वोटों को गिनने का क्रम जारी है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर किस सीट पर कौन कितना आगे है।
नंदीग्राम में BJP चल रही है आगे
नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी की हसीरानी रथ को अभी तक 43655 वोट मिले हैं। वह इस सीट पर 31943 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान 11712 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
रेजीनगर में भी BJP चल रही है आगे
रेजीनगर में बीजेपी 110033 वोटों के साथ आगे चल रही है। इस सीट पर शंकरा सरकार को 11614 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी 581 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि AJUP के गुलाम नबी आजाद को 446 वोट मिले हैं।
तमिनलाडू में TVK ने बनाई है बढ़त
तमिलनाडू में मदुरंतकम और धारापुरम उपचुनावों में टीवीके बढ़त बनाकर आगे चल रही है। इस पर डीएमके प्रवक्ता टीकेएस इलंगोवन का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि अभी शुरुआती दौर की गिनती हुई है, जिसके बाद दोपहर तक परिणाम जारी होगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है।
धारापुरम में TVK की सत्यभामा आगे
तमिलनाडू के धारापुरम में टीवीके की ओर से सत्यभामा 31327 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, डीएमके की एस. सुकन्या को 25841 वोट मिले हैं, जबकि एआईएडीएमके की भानुमति 24363 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
पुडुचेरी में अशोक आनंद ने दर्ज की जीत
पुडुचेरी में भी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना हुई थी। यहां AINRC के उम्मीदवार अशोक आनंद ने 8482 वोटों के साथ जीत हासिल की है। उन्हें कुल 13358 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के ई. विनायगम को सिर्फ 4876 वोट मिले हैं।
