Uttar Pradesh CM List: उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से देश की सियासत का केंद्र रही है। लोकसभा में सबसे ज्यादा सीटें होने के कारण इस राज्य के राजनीतिक फैसलों पर पूरे देश की नजर रहती है। आजादी के बाद से अब तक उत्तर प्रदेश में कई मुख्यमंत्री सत्ता की कमान संभाल चुके हैं। इनमें गोविंद बल्लभ पंत, चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में अब तक कौन-कौन मुख्यमंत्री रहा है और किस नेता ने कितने समय तक सरकार चलाई। चलिए विस्तार से देखते है।
उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने 19 मार्च 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद 25 मार्च 2022 को उन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला।
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार दो बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है।
Related Stories
आजादी से पहले कौन था यूपी का मुख्यमंत्री?
आजादी से पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत (United Provinces) के नाम से जाना जाता था। उस समय मुख्यमंत्री के पद को प्रीमियर कहा जाता था। 1937 में नवाब छतारी ने इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद पंडित गोविंद बल्लभ पंत संयुक्त प्रांत के प्रीमियर बने। आजादी के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट
नीचे दी गई लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल की डिटेल्स दी गई है।
|
क्रम संख्या
|
मुख्यमंत्री का नाम
|
कार्यकाल
|
|
1
|
नवाब छतारी
|
3 अप्रैल 1937 - 16 जुलाई 1937
|
|
2
|
गोविंद बल्लभ पंत
|
17 जुलाई 1937 - 2 नवंबर 1939; 1946-1954
|
|
3
|
डॉ. संपूर्णानंद
|
28 दिसंबर 1954 - 6 दिसंबर 1960
|
|
4
|
चंद्रभानु गुप्ता
|
7 दिसंबर 1960 - 1 अक्टूबर 1963
|
|
5
|
सुचेता कृपलानी
|
2 अक्टूबर 1963 - 13 मार्च 1967
|
|
6
|
चंद्रभानु गुप्ता
|
14 मार्च 1967 - 2 अप्रैल 1967
|
|
7
|
चौधरी चरण सिंह
|
3 अप्रैल 1967 - 25 फरवरी 1968
|
|
8
|
चंद्रभानु गुप्ता
|
26 फरवरी 1969 - 17 फरवरी 1970
|
|
9
|
चौधरी चरण सिंह
|
18 फरवरी 1970 - 1 अक्टूबर 1970
|
|
10
|
त्रिभुवन नारायण सिंह
|
18 अक्टूबर 1970 - 4 फरवरी 1971
|
|
11
|
कमलापति त्रिपाठी
|
4 अप्रैल 1971 - 12 जून 1973
|
|
12
|
हेमवती नंदन बहुगुणा
|
8 नवंबर 1973 - 29 नवंबर 1975
|
|
13
|
नारायण दत्त तिवारी
|
21 जनवरी 1976 - 30 अप्रैल 1977
|
|
14
|
राम नरेश यादव
|
23 जून 1977 - 28 फरवरी 1979
|
|
15
|
बनारसी दास
|
28 फरवरी 1979 - 17 फरवरी 1980
|
|
16
|
विश्वनाथ प्रताप सिंह
|
9 जून 1980 - 19 जुलाई 1982
|
|
17
|
श्रीपति मिश्र
|
19 जुलाई 1982 - 2 अगस्त 1984
|
|
18
|
नारायण दत्त तिवारी
|
3 अगस्त 1984 - 24 सितंबर 1985
|
|
19
|
वीर बहादुर सिंह
|
24 सितंबर 1985 - 24 जून 1988
|
|
20
|
नारायण दत्त तिवारी
|
25 जून 1988 - 4 दिसंबर 1989
|
|
21
|
मुलायम सिंह यादव
|
5 दिसंबर 1989 - 24 जून 1991
|
|
22
|
कल्याण सिंह
|
24 जून 1991 - 6 दिसंबर 1992
|
|
23
|
मुलायम सिंह यादव
|
4 दिसंबर 1993 - 3 जून 1995
|
|
24
|
मायावती
|
3 जून 1995 - 18 अक्टूबर 1995
|
|
25
|
कल्याण सिंह
|
21 सितंबर 1997 - 12 नवंबर 1999
|
|
26
|
राम प्रकाश गुप्ता
|
12 नवंबर 1999 - 28 अक्टूबर 2000
|
|
27
|
राजनाथ सिंह
|
28 अक्टूबर 2000 - 8 मार्च 2002
|
|
28
|
मायावती
|
3 मई 2002 - 29 अगस्त 2003
|
|
29
|
मुलायम सिंह यादव
|
29 अगस्त 2003 - 13 मई 2007
|
|
30
|
मायावती
|
13 मई 2007 - 15 मार्च 2012
|
|
31
|
अखिलेश यादव
|
15 मार्च 2012 - 19 मार्च 2017
|
|
32
|
योगी आदित्यनाथ
|
19 मार्च 2017 - 25 मार्च 2022
|
|
33
|
योगी आदित्यनाथ
|
25 मार्च 2022 - वर्तमान
|
यूपी की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
उत्तर प्रदेश को अपनी पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के रूप में मिली थीं। उन्होंने 2 अक्टूबर 1963 को मुख्यमंत्री पद संभाला और 13 मार्च 1967 तक इस जिम्मेदारी को निभाया। वह देश की पहली महिला मुख्यमंत्री भी थीं।
