संविधान में कितने मौलिक अधिकार हैं? कौन-से भाग और अनुच्छेद में हैं, जानें यहां

Last Updated: Nov 25, 2026, 18:00 IST

भारतीय संविधान में नागरिकों को कौन-कौन से मौलिक अधिकार दिए गए हैं? यहां जानें सभी 6 मौलिक अधिकारों के नाम, उनका महत्व, संबंधित संवैधानिक अनुच्छेद और नागरिकों को मिलने वाली सुरक्षा के बारे में विस्तार से।

भारतीय संविधान
भारतीय संविधान

हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसमें नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए 6 मौलिक अधिकार दिए गए हैं। ऐसे में संविधान दिवस के मौके पर हम 6 मौलिक अधिकारों के बारे में भी जानेंगे।

संविधान के किस भाग में हैं मौलिक अधिकार

वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल 6 मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) हैं। इनके बारे में संविधान के भाग-3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक में जानकारी दी गई है। भारतीय संविधान का भाग-3 इतना महत्त्वपूर्ण है कि इसे 'भारत का मैग्नाकार्टा'(Magna Carta of India) भी कहा जाता है।

मूल रूप से साल 1950 में लागू संविधान में 7 मौलिक अधिकार थे, लेकिन 44वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1978 के द्वारा 'संपत्ति के अधिकार' को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर अनुच्छेद 300-A के तहत एक कानूनी अधिकार बना दिया गया।

भारतीय संविधान के 6 मौलिक अधिकार

भारतीय संविधान में कुल 6 मौलिक अधिकार हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

क्र. सं.

मौलिक अधिकार का नाम

संबंधित अनुच्छेद

मुख्य प्रावधान

1.

समानता का अधिकार 

अनुच्छेद 14 से 18

कानून के समक्ष समानता, धर्म/जाति/लिंग के आधार पर भेदभाव पर रोक, अवसर की समानता, छुआछूत और उपाधियों का अंत।

2.

स्वतंत्रता का अधिकार 

अनुच्छेद 19 से 22

विचार और अभिव्यक्ति की आजादी, शांतिपूर्ण सम्मेलन, संघ बनाने, देश में कहीं भी घूमने-बसने, प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता (अनुच्छेद 21) और शिक्षा का अधिकार (अनुच्छेद 21-A)।

3.

शोषण के विरुद्ध अधिकार 

अनुच्छेद 23 से 24

मानव तस्करी व जबरन श्रम पर रोक (अनुच्छेद 23) और 14 साल से कम उम्र के बच्चों को कारखानों या जोखिम भरे कामों में लगाने पर प्रतिबंध (अनुच्छेद 24)।

4.

धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 

अनुच्छेद 25 से 28

किसी भी धर्म को मानने, आचरण करने और प्रचार करने की आजादी और धार्मिक कार्यों के प्रबंधन की आजादी।

5.

संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार

अनुच्छेद 29 से 30

अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी भाषा, लिपि और संस्कृति को सुरक्षित रखने और अपनी पसंद के शिक्षण संस्थान स्थापित करने का अधिकार।

6.

संवैधानिक उपचारों का अधिकार 

अनुच्छेद 32

मौलिक अधिकारों के उल्लंघन होने पर सीधे सर्वोच्च न्यायालय (अनुच्छेद 32) या उच्च न्यायालय (अनुच्छेद 226) जाने का अधिकार।

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 17:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News