UP Elections 2027: सहारनपुर में है उत्तर प्रदेश की पहली विधानसभा सीट, यहां देखें सीटों और MLA की पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं। इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म होने लगा है। इस कड़ी में हम यूपी के सबसे उत्तरी जिले यानि सहारनपुर में कुल विधानसभा सीटों के बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी समृद्ध इतिहास और राजनीति और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की राजनीति का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है। ऐसे में यूपी की राजनीति को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। वहीं, 2027 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इस कड़ी में हम यूपी के सबसे उत्तरी जिले यानि कि सहारनपुर में मौजूद कुल विधानसभा सीटों के बारे में जानेंगे। साथ ही, यूपी की पहली विधानसभा सीट के बारे में भी पढ़ेंगे।
सहारनपुर में कुल कितनी विधासनभा सीटें हैं
उत्तर प्रदेश के उत्तरी छोर पर स्थित सहारनपुरजिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। प्रशासनिक और भौगोलिक रूप से महत्त्वपूर्ण यह जिला हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है और प्रदेश की राजनीति में अपनी खास पहचान रखता है।
सहारनपुर की सभी 7 विधानसभा सीटें कौन-सी हैं
सहारनपुर की सात विधानसभा सीटें दो लोकसभा क्षेत्रों सहारनपुर लोकसभा और कैराना लोकसभा के तहत आती हैं:
| क्र. सं. | विधानसभा क्षेत्र का नाम | संबंधित लोकसभा क्षेत्र | विधायक |
| 1. | बेहट | सहारनपुर | उमर अली खान |
| 2. | नकुड़ | कैराना | मुकेश चौधरी |
| 3. | सहारनपुर नगर | सहारनपुर | राजीव गुंबर |
| 4. | सहारनपुर देहात | सहारनपुर | आशु मलिक |
| 5. | देवबंद | सहारनपुर | कुंवर बृजेश सिंह |
| 6. | रामपुर मनिहारान | सहारनपुर | देवेंद्र कुमार निम |
| 7. | गंगोह | कैराना | किरत सिंह गुर्जर |
सहारनपुर की इकलौती आरक्षित सीट
सहारनपुरजिले की सातों विधानसभा सीटों में से केवल रामपुर मनिहारानही अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है, जबकि बाकी 6 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं।
उत्तर प्रदेश की पहली विधानसभा सीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक लिस्ट में बेहट विधानसभा क्षेत्र संख्या-1 राज्य की पहली विधानसभा सीट मानी जाती है। यह क्षेत्र शिवालिक की तलहटी और प्रसिद्ध मां शाकंभरी देवी मंदिर के कारण भी जाना जाता है।
दो लोकसभा क्षेत्रों में होता है विभाजन
सहारनपुर जिले की 5 विधानसभा सीटें बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं, जबकि 2 सीटें नकुड़ और गंगोह शामली जिले के साथ मिलकर कैराना लोकसभा क्षेत्र में आती हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.