Dadasaheb Phalke Awards 2026: रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, 'धुरंधर' को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब, देखें पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2026: शुक्रवार को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2026 की विनर लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में आदित्य धर की फिल्म धुंरधर को बेस्ट अवार्ड्स से नवाजा गया, तो वहीं टेलर स्विफ्ट, समय रैना, जेम्स कैमरून और कमल हासन भीलिस्ट में शामिल रहें। 

Nov 21, 2026, 12:36 IST
Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2026
Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2026

DPIFF Awards 2026 Winners: ‘दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स’ की लिस्ट 20 नवंबर 2026 यानी शुक्रवार को जारी की गई। लिस्ट में कई नेशनल और इंटरनेल हस्तियों के नाम शामिल रहें। फिल्म धुरंधर को बेस्ट फिल्म और रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। सैयारा फिल्म ने भी लिस्ट में बाज़ी मारी है। इसके लिए अनीता पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। साथ ही सैयारा फिल्म के गाने का साल का सबसे बेस्ट घोषित किया गया  

समय रैना को मिला कॉमेडियन ऑफ द ईयर का खिताब

स्टेडअप कॉमेडियन समय रैना को ‘कॉमेडियन ऑफ द ईयर का खिताब मिला। पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को भी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2026 में जगह मिली। एक्टर जेम्स कैमरून को इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान और कमल हासन को फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान के लिए नवाजा गया। वेबसीरीज आवॉर्ड्स जीतने के मामले में पीछे नहीं रही। बॉलीवुड किंग खाने उर्फ शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए बेस्ट डायरेक्टर चुने गए। 

Related Stories

ये रही विनर की पूरी लिस्ट

टेलर स्विफ्ट – इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर

समय रैना – कॉमेडियन ऑफ द ईयर

जेम्स कैमरून – ग्लोबल सिनेमा में शानदार योगदान

माइकल बी. जॉर्डन – इंटरनेशनल फीचर फिल्म (सिनर्स) में बेस्ट एक्टर

कमल हासन – फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान

स्मृति ईरानी – परफॉर्मेंस के लिए पहचान (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)

आर्यन खान – बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)

पॉल थॉमस एंडरसन – इंटरनेशनल फीचर फिल्म में बेस्ट डायरेक्टर

अक्षय खन्ना – परफॉर्मेंस के लिए सम्मान (धुरंधर)

अवतार: फायर एंड ऐश – बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म

तारक मेहता का उल्टा चश्मा – इस साल का टेलीविजन सीरीज

धुरंधर – बेस्ट फिल्म

आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर – बेस्ट प्रोड्यूसर

रणवीर सिंह – बेस्ट एक्टर (धुरंधर)

अनीत पड्डा – बेस्ट एक्ट्रेस (सैयारा)

इलैयाराजा – म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार योगदान

कंटारा: चैप्टर 1 – क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म

ऋषभ शेट्टी – क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर

यामी गौतम धर – क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस

आदित्य धर – बेस्ट डायरेक्टर

विनीत कुमार सिंह – बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल

रितेश देशमुख – कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर

करण औजला – आर्टिस्ट ऑफ द ईयर

सैयारा – साल का सबसे अच्छा गाना

फहीम अब्दुल्ला – बेस्ट प्लेबैक सिंगर (सैयारा)

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड – बेस्ट वेब सीरीज

जयदीप अहलावत – बेस्ट एक्टर इन ए वेब सीरीज (पाताल लोक)

शेफाली शाह – बेस्ट एक्ट्रेस इन ए वेब सीरीज (दिल्ली क्राइम 3)

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.