इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब मिलेगा इतने तक का रिटर्न, देखें नई दरें

बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम और 3 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक की एफडी पर चुनिंदा अवधि के लिए ब्याज दरें बढ़ाई हैं। ये नई दरें 2 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। बैंक ने 500 दिन की विशेष FD स्कीम भी शुरू की है।

Nov 2, 2026, 16:10 IST
बैंक ऑफ इंडिया की नई FD दरें लागू
बैंक ऑफ इंडिया की नई FD दरें लागू

देश के दो बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इनमें सरकारी क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (BoI) और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। नई दरों के बाद ग्राहकों को चुनिंदा अवधि की FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न मिलेगा। खास बात यह है कि सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल की FD पर 8.6% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, बैंक ऑफ इंडिया ने 500 दिन की स्पेशल FD भी पेश की है। 

बैंक ऑफ इंडिया की नई FD दरें लागू

बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम और 3 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक की एफडी पर चुनिंदा अवधि के लिए ब्याज दरें बढ़ाई हैं। ये नई दरें 2 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। बैंक ने 500 दिन की विशेष FD स्कीम भी शुरू की है।

इस स्कीम में सामान्य ग्राहकों को 6.85%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% और सुपर सीनियर सिटीजंस को अधिकतम 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

तीन करोड़ रुपये से कम की जमा पर एक साल की FD के लिए ब्याज दर 6.6% कर दी गई है। वहीं, एक साल से अधिक और तीन साल से कम अवधि की FD पर अब 6.7% ब्याज मिलेगा।

Related Stories

वरिष्ठ नागरिकों के लिय क्या है खास 

वरिष्ठ नागरिकों को 180 दिन से तीन साल से कम  समय की FD पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए यह अतिरिक्त ब्याज 0.65% है।

3 से 10 करोड़ की FD पर नई दरें

बैंक ने बड़ी जमा राशि वाले ग्राहकों को भी राहत दी है। 3 करोड़ से 10 करोड़ रुपये से कम की FD पर एक साल के लिए 6.55% और एक साल से अधिक लेकिन तीन साल से कम अवधि के लिए 6.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।

इसके अलावा एक करोड़ रुपये से अधिक की नॉन-कॉलेबल FD पर एक से तीन साल की अवधि के लिए 0.15% अतिरिक्त ब्याज भी दिया जाएगा।

सूर्योदय बैंक में 8.6% तक ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी त्योहारी सीजन के लिए विशेष FD दरें पेश की हैं। पांच साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.6% ब्याज मिलेगा। इसकी सालाना यील्ड क्रमशः 8.51% और 8.88% है।

वहीं, 30 महीने की FD पर सामान्य ग्राहकों को 8.1% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज दिया जाएगा। 18 महीने की जमा पर ये दरें क्रमशः 8.01% और 8.16% हैं। ये विशेष दरें 30 अक्टूबर से 16 नवंबर तक लागू रहेंगी।

RBI के फैसले का दिखने लगा असर

बैंकों द्वारा FD की दरें बढ़ाने के पीछे आरबीआई की मौद्रिक नीति में बदलाव भी अहम वजह है। अक्टूबर की समीक्षा में मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% कर दिया था। करीब चार साल बाद रेपो रेट में यह पहली बढ़ोतरी थी।

LPG से लेकर FD रिटर्न तक… 1 नवंबर से होने जा रहे ये 5 बड़े वित्तीय बदलाव? देखें अपडेट

 
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.