Rajasthan Panchayat Election Results 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में विजेताओं के नाम आने शुरू हो गए है। बता दें कि प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना कराई जा रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस (Congress) फिलहाल पीछे चल रही है। हालांकि, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी तस्वीर सभी नतीजे आने के बाद ही साफ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होगी। आयोग ने इन जिलों के लिए 18 नवंबर को आदेश जारी किया था। ऐसे में इन चार जिलों के चुनाव परिणाम बाकी जिलों से अलग दिन घोषित किए जाएंगे। चलिए देखते है क्या है लेटेस्ट अपडेट।
Rajasthan Panchayat Election Results 2026 LIVE: किसने जीती कितनी सीटें? कौन किस सीट से आगे, देखें लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Panchayat Election Results 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना जारी है, राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना कराई जा रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाती नजर आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होगी। आयोग ने इन जिलों के लिए 18 नवंबर को आदेश जारी किया था।

HIGHLIGHTS
- Rajasthan Panchayat Election Results 2026: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना कराई जा रही है।
- 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों पर नजर
- Rajasthan Panchayat Election Results 2026: कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होगी।