UP Election 2027: यूपी में कब होंगे विधानसभा चुनाव, 15 जनवरी के आसपास तारीखों का ऐलान संभव

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल चुनाव कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियों की रफ्तार से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार चुनाव की घोषणा जनवरी के मध्य में हो सकती है। 

Nov 23, 2026, 11:06 IST
UP Election 2027: यूपी में कब होंगे विधानसभा चुनाव
UP Election 2027: यूपी में कब होंगे विधानसभा चुनाव

UP Election 2027: अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा इस बार पिछले चुनावों के मुकाबले कुछ आगे बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जनवरी 2027 के आसपास पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव है। वहीं, मतदान की शुरुआत 22 फरवरी के बाद हो सकती है।

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल चुनाव कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियों की रफ्तार से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार चुनाव की घोषणा जनवरी के मध्य में हो सकती है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा और माघ मेले का भी रखा जाएगा ध्यान

उत्तर प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम तय करते समय यूपी बोर्ड की परीक्षाओं और प्रयागराज के माघ मेले को भी ध्यान में रखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित हैं। वहीं, प्रयागराज में माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है।

ऐसे में चुनाव आयोग के सामने परीक्षा, धार्मिक आयोजन और प्रशासनिक तैयारियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी। फिलहाल चुनाव की तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

22 फरवरी के बाद मतदान 

चुनाव की तारीखों को लेकर फरवरी का महीना अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पांचों राज्यों में 24 फरवरी से 8 मार्च 2027 के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कई चरणों में मतदान होने के कारण चुनाव कार्यक्रम थोड़ा लंबा रह सकता है।

15 जनवरी तक पूरा हो सकता है अधिकारियों का दौरा

चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम राज्यों का दौरा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और गोवा में अधिकारियों का दौरा अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके 15 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों का दौरा शुरू हो सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगने का अनुमान है।

Related Stories

Kuldeep Raghav

Senior Manager - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.