10 या 11 नवंबर, कब है भाईदूज का त्योहार, यहां जानें सही तारीख

भाई दूज का त्योहार दिवाली के बाद मनाया जाता है। यह पर्व भाई और बहन का पर्व है, जिस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं। हालांकि, इस बार भाई दूज मनाने को लेकर दुविधा है। क्या है सही तारीख, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

Nov 9, 2026, 12:40 IST
भैया दूज
भैया दूज

हर साल दिवाली के बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस कड़ी में अब दिवाली का त्योहार खत्म हो गया है और भाई दूज का इंतजार है। यह पर्व गोवर्धन के बाद मनाया जाता है, लेकिन गोवर्धन के पर्व को लेकर बन रहे अंतर की वजह से लोग भाई दूज को लेकर दुविधा में हैं। इस कड़ी में यहां हम जानेंगे कि भाई दूज का त्योहार कब है और इसकी सही तारीख कब है?

कब है भाई दूज का त्योहार

पांचांग के मुताबिक, भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। भैया दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। 2026 में द्वितीया तिथि 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजे शुरू हो रही है और इसका समापन 11 नवंबर, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक, भैया दूज का पर्व बुधवार को यानि 11 नवंबर को मनाया जाएगा। पांचांग के मुताबिक, बहनें अपने भाई को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक तिलक लगा सकती हैं। यह समय तिलक के लिए अच्छा बताया गया है।

Related Stories

यमुना नदी से जुड़ी है पर्व की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भैया दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। इस दौरान यमुना ने उनका आदर किया और उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके सुखद जीवन की कामना की। यह वजह है कि हिंदू धर्म में इस पर्व को विशेष स्थान मिला है और इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक लगाकर उनके सुखद जीवन की कामना करती हैं। इस पर्व पर कुछ बहनें अपने भाई का तिलक यमुना नदी के तट पर करती हैं।

पर्व पर क्या होता है

भैया दूज के पर्व पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और भाई अपने बहनों को खुश होकर उपहार देते हैं। यह पर्व रक्षा बंधन की तरह ही भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसका पर्व का विशेष महत्त्व है, जो कि हर साल दिवाली के बाद ही पड़ता है। 

Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.