हवा की सेहत में क्या है AQI का रोल और क्या है GRAP, यहां जानें पूरी डिटेल्स
मौसम के प्रभाव और प्रदूषक तत्वों की वजह से दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत लगातार बिगड़ रही है। इस कड़ी में वायु गुणवत्ता सूचकांका(AQI) का स्तर गंभीर श्रेणी तक पहुंच रहा है। क्या होता है एक्यूआई और ग्रेप का का नियम क्या है?
हर साल नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ना शुरू हो जाती है। दिवाली के अगले दिन से हवा की गुणवत्ता बद से बदतर हो जाती है, जिससे लोगों की सांसें फूलने लगती हैं। इस कड़ी में सरकार की ओर से प्रदूषण को रोकने के लिए GRAP का नियम लागू किया गया है। लेकिन, इसके बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) 400 को पार कर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं यह एक्यूआई कैसे काम करता है और ग्रेप क्या है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होता है AQI
एक्यूआई से यह साफ है कि यह हवा की गुणवत्ता को मापने का पैमाना है। इससे हमें यह पता चलता है कि हमारे आसपास की हवा में कौन-कौन-सी गैसें कितनी मात्रा में घुली हैं और इससे हवा की सेहत पर कितना असर पड़ रहा है। आम लोग इसे समझ सके, इसलिए हवा को 6 श्रेणी में बांटा गया हैः
अच्छी (Good)
संतोषजनक (Satisfactory)
थोड़ा प्रदूषित (Moderately Polluted)
खराब (Poor)
बहुत खराब (Very Poor)
गंभीर (Severe / Hazardous)
हवा में घुलने वाले 8 प्रदूषक तत्त्व कौन-से हैं
हवा की सेहत को बिगाड़ने वाला सिर्फ कॉर्बन डाइक्साइड नहीं है, बल्कि इसके अलावा भी ऐसे प्रदूषक हैं, जिससे हवा की सेहत बिगड़ती है, जो कि इस प्रकार हैंः
PM10 और PM2.5 (धूल और सूक्ष्म कण)
NO2 (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड)
SO2 (सल्फर डाइऑक्साइड)
CO (कार्बन मोनोऑक्साइड)
O3 (जमीनी स्तर की ओजोन)
NH3 (अमोनिया)
Pb (सीसा या लेड)
प्रदूषण के मुख्य कारण क्या हैं
दिल्ली-एनसीआर में आबोंहवा का बिगड़ना यहां की भौगोलिक स्थिति और अन्य कारणों पर निर्भर है। क्योंकि, दिल्ली-एनसीआर एक लैंडलॉक्ड जगह है, ऐसे में तापमान गिरने से हवा ट्रैप होती है और प्रदूषण तत्त्वों को जमने का मौका मिलता है। वहीं, दिवाली पर होने वाला पटाखों का प्रदूषण, पंजाब व हरियाणा में जलने वाली पराली का धुआं और दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर रफ्तार भरती गाड़ियों से निकलने वाला जहरीला धुआं यहां हवा की सेहत को बिगाड़ने के लिए काफी होता है।
क्या है GRAP
दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लागू की जाने वाली आपातकालीन कार्ययोजना को GRAP (Graded Response Action Plan) कहा जाता है। इसे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले 'वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग' (CAQM) द्वारा लागू किया जाता है। GRAP का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण के स्तर को खतरनाक स्थिति में पहुंचने से रोकना है। इसे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के स्तर के आधार पर चार चरणों में बांटा गया है। जैसे-जैसे हवा खराब होती है, वैसे-वैसे सख्त नियम लागू किए जाते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.