Punjab Jail Warder PST Date 2026 OUT: पंजाब जेल वार्डर PST तिथि जारी, 4124 कैंडिडेट्स परीक्षा में होंगे शामिल

Last Updated: Nov 9, 2026, 10:42 IST

Punjab Jail Warder PST Date 2026: पीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजाब जेल वार्डर की पीएमटी और पीईटी परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। एग्जाम 11 नवंबर से 16 नवंबर 2026 के बीच होंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को पोलो ग्राउंड, स्टेडियम रोड, पटियाला पहुंचना होगा।

Punjab Jail Warder PST Date 2026
Punjab Jail Warder PST Date 2026

Punjab Jail Warder PST Date 2026: पंजाब सबओर्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर 07 नवंबर 2026 को पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन की फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) तिथि को घोषणा कर दी है। इसके एग्जाम 11 नवंबर से 16 नवंबर 2026 के बीच होंगे, जिसमें कुल 4124 उम्मीदवार शामिल होंगे। कैंडिडेट्स को टेस्ट के लिए पंजाब में पटियाला में स्टेडियम रोड, पोलो ग्राउंड पहुंचने की सलाह दी जाती है। पीएसएसबी पंजाब जेल वार्डर और मेट्रन महिला व पुरुष की लिखित परीक्षा विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत 26 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।   

PSSSB Punjab Jail Warder PMT/PET Date 2026 - हाइलाइट्स

पीएसएसएसबी पंजाब जेल वार्डर(पुरुष) और मेट्रन (महिला) रिक्रूटमेंट एग्जाम के जरिए पंजाब के जेल विभाग में कुल 532 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पोस्ट के सलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शाामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

पंजाब सबओर्डिनेट सर्विस सलेक्शन बोर्ड (PSSSB)

विभाग का नाम 

जेल विभाग, पंजाब 

पद का नाम 

वार्डर (पुरुष) और मेट्रन (महिला)

विज्ञापन संख्या 

08/2026

रिक्त पद 

532

लिखित परीक्षा की तिथि 

26 जुलाई 2026

रिजल्ट जारी होने की डेट 

30 सितंबर 2026

PMT / PET में शामिल कुल कैंडिडेट्स 

4124 (वार्डर: 3642, मेट्रन: 482)

PMT / PET तिथि 

11 नवंबर से 16 नवंबर 2026

चयन का अगला चरण

फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sssb.punjab.gov.in

Physical Measurement & Physical Efficiency Test (PMT / PET) Details 2026 

PMT / PET का आयोजन 11.11.2026 से 16.11.2026 तक पोलो ग्राउंड, स्टेडियम रोड, पटियाला में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी आवंटित तिथि पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा, और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेल विभाग, पंजाब से 0175-2920245 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को टेस्ट पास करने के लिए नीचे दिए गए शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। 

Physical Measurement Test (PMT)

  • पुरुष कैंडिडेट्स (वार्डर) - लंबाई - 5 फीट और 7 इंच, छाती - 33 इंच (बिना फुलाव) और 34.5 इंच (फुलाव के साथ) 

  • महिला कैंडिडेट्स (मेट्रन) - लंबाई - 5 फीट 3 और 3 इंच, वजन - कम से कम 50 किलो 

Physical Efficiency Test (PET)

पुरुष अभ्यर्थी (वार्डर) 

  • 100 मीटर की दौड़ - 15 सेकंड में पूरी करनी होगी और केवल एक बार ही चांस मिलेगा।

  • शॉट पुट (7.26 किलो) - कम से कम 5.50 मीटर की दूरी। इसमें 3 बार चांस मिलेंगे। 

  • रस्सी चढ़ना - 15 फीट की ऊंचाई और 3 चांस मिलेंगे। 

महिला अभ्यर्थी (मेट्रन) 

  • 100 मीटर की दौड़ - 18.5 सेकंड में पूरी करनी होगी और केवल एक बार ही चांस मिलेगा।

  • शॉट पुट (7.26 किलो) - कम से कम 4.00 मीटर की दूरी। इसमें 3 बार चांस मिलेंगे। 

  • रस्सी चढ़ना - 12 फीट की ऊंचाई और 3 चांस मिलेंगे।

 ये भी पढ़ें: JK Bank Recruitment 2026: जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पीओ और क्लर्क के 1397 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 9, 2026, 10:42 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News