यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: UPMSP 10वीं का रिजल्ट जारी, चेक करें मार्कशीट


Apr 24, 2026, 07:27 IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया है. परीक्षार्थी अपना स्कोर upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. इसके अलावा, छात्र SMS, डिजीलॉकर, UMANG ऐप और Jagranjosh.com/results के माध्यम से भी अस्थायी स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

upmsp up board 10th result in hindi
upmsp up board 10th result in hindi

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026, 23 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है. परीक्षार्थी अपना स्कोर upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. इसके अलावा, छात्र SMS, डिजीलॉकर, UMANG ऐप और Jagranjosh.com/results के माध्यम से भी अस्थायी स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 – रिजल्ट डेट और टाइम: 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित. छात्रों का रिजल्ट, UPMSP रिजल्ट 2025 के सीधे लिंक upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध है. इस वर्ष 29,47,311 छात्रों ने परीक्षा दी थी और वे रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

UP Board 10th Result 2026 Live

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक:

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपना बोर्ड परिणाम ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते है.

  • आधिकारिक वेबसाइट: upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in

  • Jagranjosh.com

SMS के माध्यम से कैसे देखें परिणाम:

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपना परिणाम मोबाइल पर SMS के माध्यम से देख सकते है. रिजल्ट देखने का तरीका नीचे बताया गया है.

  • अपने फोन का SMS ऐप खोलें
  • टाइप करें: UP10<स्पेस>रोल_नंबर
  • इसे 56263 पर भेजें
  • कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा

डिजीलॉकर के माध्यम से:

यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपनी रिजल्ट मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से देख सकते है, साथ ही रिजल्ट को आप डाउनलोड भी कर सकते है, जिसके स्टेप्स नीचे बताये गए है-

  1. digilocker.gov.in पर जाएं
  2. आधार नंबर से लॉगिन करें
  3. 10वीं मार्कशीट ऑप्शन चुनें
  4. "उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद" का चयन करें
  5. रोल नंबर दर्ज करें और वर्ष चुनें
  6. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी

नाम से रिजल्ट चेक करने के लिए:

  1. IndiaResults.com पर जाएं
  2. "उत्तर प्रदेश" राज्य चुनें
  3. यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें
  4. छात्र का नाम दर्ज करें और सर्च करें
  5. माता-पिता के नाम से सही नाम चुनें
  6. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

यूपी बोर्ड 10वीं मार्कशीट पर दर्ज डिटेल्स:

यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट पर नीचे दी गयी डिटेल्स होती है जिसे छात्र रिजल्ट देखते समय जरुर चेक कर लें, यदि इसमें कोई त्रुटी पाई जाती है तो, इसके लिये अपने विद्यालय से संपर्क करें. 

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल और जिला कोड
  • विषयवार अंक (थ्योरी व प्रैक्टिकल)
  • कुल अंक
  • ग्रेड व डिवीजन
  • परिणाम स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा

पुनर्मूल्यांकन: अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकता है. पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में उत्तर पुस्तिका को दोबारा जांचा जाता है और अंक दोबारा जोड़े जाते हैं.

कंपार्टमेंट परीक्षा: जो छात्र किसी एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Trending

Just Now

Result Updates