बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अहमदाबाद जोन में 217 सबोर्डिनेट स्टाफ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अहमदाबाद जोन में सबोर्डिनेट कैडर में सफाईकर्मी-एवं-चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं..
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अहमदाबाद जोन में सबोर्डिनेट कैडर में सफाईकर्मी-एवं-चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.. योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 13 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि: 13 दिसंबर 2016
पदों का विवरण
- सफाईकर्मी एवं चपरासी – 217 पद
योग्यता मानदंड
शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता व अनुभव:
सफाईकर्मी सह चपरासी: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षा पास और क्षेत्रीय भाषा में पढ़ने, लिखने व बोलने की क्षमता.
आयु सीमा: अधिकतम 26 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी व हिंदी दोनो होगा.
आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट Lucknow.bobcareers.in के माध्यम से 13 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क: रु. 400/- (रु 100/- आरक्षित श्रेणियों के लिए)