This is an archived article last updated on Apr 23, 2025. The information may be outdated.

Manabadi AP SSC 10th Result 2025 OUT: एपी एसएससी 10th रिजल्ट bse.ap.gov.in पर जारी, Roll Number से करें चेक

Last Updated: Apr 23, 2025, 11:42 IST

Manabadi AP SSC 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र BSEAP की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in 10th result या resultsbse.ap.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

AP SSC 10th Class Results 2025
AP SSC 10th Class Results 2025

Manabadi AP SSC 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने आज एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश के सरकारी परीक्षा निदेशालय ने AP SSC रिजल्ट 2025 को 23 अप्रैल 2025 की सुबह 10 बजे घोषित किया। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए BSEAP की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in 10th result या resultsbse.ap.gov.in पर जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

Check AP Board 10th Result Here

SSC Results 2025 AP

एपी एसएससी के नतीजे स्कूल शिक्षा निदेशक विजय राम राजू की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए गए। इस वर्ष कुल 6,14,459 छात्रों में से 4,98,585 छात्र सफल हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.14% रहा। पार्वतीपुरम मान्यम जिला 93.90% पास दर के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि 1,680 स्कूलों ने शत-प्रतिशत सफलता दर हासिल की।

AP SSC 10th Result 2025 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए चरणों को फॉलो करके आसानी से अपने bse.ap.gov.in 10th result तक पहुंच सकते हैं।

  • bse.ap.gov.in या results.bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • "SSC Results 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • "Submit" पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Manabadi AP 10th Result via Whatspp

व्हाट्सएप के माध्यम से AP SSC Result 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देखें:

 

  • सबसे पहले 9552300009 पर “Hi” लिखकर एक संदेश भेजें
  • Education Services विकल्प चुनें
  • फिर SSC Public Exam या Open School Inter Result चुनें
  • अपने Result की पीडीएफ कॉपी प्राप्त करने के लिए अपना Hall Ticket Number दर्ज करें।
  • संबंधित स्कूलों के हेडमास्टर अपने School login credentials का उपयोग करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEAP SSC Class 10th Result में क्या जानकारी शामिल होगी?

BSEAP (Board of Secondary Education, Andhra Pradesh) द्वारा जारी किए गए SSC (10वीं) परीक्षा परिणाम में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जिला नाम
  • विषयवार अंक
  • ग्रेड प्वाइंट एवरेज (GPA)
  • कुल अंक और प्रतिशत
  • पास/फेल स्थिति

AP SSC 10th Result 2025: ग्रेडिंग सिस्टम 

विषय (1st, 3rd भाषा और अन्य विषय)

2nd भाषा (हिंदी)

ग्रेड

ग्रेड प्वाइंट

92–100

90–100

A1

10

83–91

80–89

A2

9

75–82

70–79

B1

8

67–74

60–69

B2

7

59–66

50–59

C1

6

51–58

40–49

C2

5

43–50

30–39

D1

4

35–42

20–29

D2

3

34 और उससे कम

19 और उससे कम

E

इस साल एपी एसएससी 10वीं की परीक्षा में लगभग 6.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि, अगर किसी छात्र को एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक से कम मिलते हैं, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 23, 2025, 11:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News