Central Bank Vacancy 2026: फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर पदों पर निकली रिक्ति, जानें कैसे करें आवेदन
Central Bank Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) और मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) कैटेगरी में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, ऑनलाइन अप्लाई 20 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं।
Central Bank Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) और मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) में 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंकिंग में अपना करियर बनाने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन 20 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ट्रेड फाइनेंस, फॉरेक्स ऑपरेशंस और BFSI मार्केटिंग में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए है। जो उम्मीदवार CBI SO एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, वे अब इन पदों के लिए अप्लाई करना शुरू कर सकते हैं।
Central Bank Vacancy 2026: ओवरव्यू
| आर्गेनाइजेशन | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
| रिक्ति का नाम | फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) और मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) |
| रिक्तियों की संख्या | 350 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 20 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 फरवरी 2026 |
| आवेदन का मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://ibpsreg.ibps.in/cbidec25/ |
CBI SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, एप्लीकेशन फॉर्म खोलने के लिए "ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना लॉगिन डिटेल्स बनाने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्टर करें।
स्टेप 4: रजिस्टर करने के बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्टेप 5: एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शिक्षा और कार्य अनुभव भरें।
स्टेप 6: ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स, अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 7: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 8: अपने एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से देखें और सबमिट करें।
स्टेप 9: भविष्य में उपयोग के लिए सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com