CG BEd, DElEd Merit List 2026: किन दावों और आपत्तियों को किया जाएगा स्वीकार? जानें नियम

Last Updated: Aug 17, 2026, 10:00 IST

CG B.Ed और DElEd काउंसलिंग 2026 में उम्मीदवार 17 अगस्त को प्रोविजनल अलॉटमेंट चेक करें। सीट आवंटन में गड़बड़ी होने पर नियमों के अनुसार दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

CG BEd, DElEd मेरिट लिस्ट 2026
CG BEd, DElEd मेरिट लिस्ट 2026

CG BEd, DElEd Merit List 2026: छत्तीसगढ़ में सीजी बीएड और डीएलएड एडमिशन 2026 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 17 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दावा-आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि हर तरह की गलती या शिकायत पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। काउंसलिंग के नियमों के अनुसार, केवल निर्धारित परिस्थितियों में ही आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।

17 अगस्त को जारी होगी फर्स्ट प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

CG Pre BEd और Pre DElEd 2026 की काउंसलिंग में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा अंकों, कैटेगरी, कैडर और कॉलेज की पसंद के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। फर्स्ट प्रोविजनल लिस्ट आज17 अगस्त को जारी होगी, जबकि पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 19 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cgscert.admissions.nic.in पर लिस्ट और दावा-आपत्ति से जुड़ी सभी जानकारी देख सकेंगे।

कम अंक वाले अभ्यर्थी को बेहतर कॉलेज मिलने पर कर सकेंगे आपत्ति

अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि समान डोमिसाइल, कैटेगरी और कैडर वाले कम अंक प्राप्त उम्मीदवार को ऐसा कॉलेज अलॉट किया गया है, जो उसकी पसंद में भी शामिल था, तो वह दावा-आपत्ति दर्ज कर सकता है। ऐसी आपत्ति के साथ उम्मीदवार को संबंधित दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

किन दावों और आपत्तियों पर होगा विचार?

दावा-आपत्ति मुख्य रूप से इन परिस्थितियों में स्वीकार की जा सकती है:

  • कम अंक वाले उम्मीदवार को पसंद का कॉलेज मिलने पर।

  • दोनों उम्मीदवारों का डोमिसाइल समान होने पर।

  • दोनों की कैटेगरी समान होने पर।

  • दोनों का कैडर समान होने पर।

  • आपत्ति के समर्थन में वैध दस्तावेज उपलब्ध होने पर।

यहां कैटेगरी में SC, ST और OBC शामिल हैं। वहीं कैडर में महिला, स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांग और पूर्व-सैनिक जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

यहां देखें नोटिस- दावा-आपत्ति स्वीकार एवं अस्वीकार किए जाने संबंधी दिशा-निर्देश

DElEd सरकारी संस्थानों में भी मिल सकता है आपत्ति का मौका

डीएलएड के सरकारी DIET/B.T.I. संस्थानों से जुड़े कुछ मामलों में भी दावा-आपत्ति पर विचार किया जा सकता है। अगर उम्मीदवार और कम अंक वाले चयनित कैंडिडेट्स एक ही Subject Group, जैसे Science या Non-science, से हैं, तो निर्धारित नियमों के तहत आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

इन मामलों में स्वीकार नहीं होगी आपत्ति

उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संबंधी सामान्य गलतियों के लिए दावा-आपत्ति दर्ज नहीं करनी चाहिए। इन मामलों में आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी:

  • कैटेगरी या कैडर भरने में हुई गलती।

  • डोमिसाइल की जानकारी गलत भरना।

  • उम्मीदवार के नाम में गलती।

  • पिता या माता के नाम में गलती।

  • गलती से गलत कॉलेज विकल्प चुनना।

  • कॉलेज की पसंद जमा नहीं कर पाना।

  • अनिवार्य कारणों से काउंसलिंग फॉर्म नहीं भर पाना।

डॉक्यूमेंट्स के साथ दर्ज करनी होगी Claims और Objections

उम्मीदवारों को दावा-आपत्ति दर्ज करने से पहले अपने अलॉटमेंट और काउंसलिंग विवरण को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। अगर आपत्ति नियमों के तहत आती है, तो उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज भी जमा करें। दावा-आपत्ति का उद्देश्य सीट आवंटन में स्पष्ट विसंगति को सामने लाना है। उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या फॉर्म भरने में हुई गलती को सुधारने के लिए इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

First Provisional Merit List

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 17, 2026, 09:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News