This is an archived article last updated on Jul 31, 2025. The information may be outdated.

Chandigarh JBT Teacher Online Form 2025: 7 अगस्त से करें JBT शिक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन, शैक्षणिक योग्यता जानें

Last Updated: Jul 31, 2025, 12:55 IST

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2025: चंडीगढ़ में जेबीटी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 से 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2025
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2025

Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2025: समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ जेबीटी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक के कुल 218 पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेबीटी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल आगे लेख में देख सकते हैं। 

Chandigarh JBT Teacher Vacancy 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

जेबीटी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 शुरू की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:

जेबीटी शिक्षक भर्ती 2025

यहां क्लिक करें

Chandigarh JBT Teacher Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण

जेबीटी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को सभी मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है, अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिए गया विवरण देखें:

संगठन 

समग्र शिक्षा, चंडीगढ़

पद 

जेबीटी शिक्षक

आवेदन करने की तिथि 

7 से 28 अगस्त 2025

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

30 अगस्त 2025

आयु सीमा 

21 से 37

ऑफिशियल वेबसाइट  

https://ssachd.nic.in/

Chandigarh JBT Teacher Vacancy 2025: रिक्त विवरण

नीचे टेबल के जरिए श्रेणीवार के साथ - साथ उम्मीदवार रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं: 

वर्ग 

पदों की संख्या

सामान्य 

111

OBC

44

EWS

22

SC

41

कुल पदों की संख्या 

218

Bihar JEEViKA Vacancy 2025: मौका! बिहार में 2747 पदों के लिए निकली भर्ती

जेबीटी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

जेबीटी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के तहत कुल 218 पदों को भरा जाना है। इसके लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री, प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा डी.एल.एड. कम से कम 2 वर्ष की अवधि या एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त या CTET परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

जेबीटी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?

संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु  21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। आयु में अधिक छूट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिपफिकेशन पढ़ सकते हैं। 

जेबीटी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

संबंधित भर्ती के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1000 रुपये और एससी वर्ग के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। जेबीटी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 31, 2025, 12:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News