Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान सेट 12th और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट जारी, यहां देखें शेड्यूल

Last Updated: Sep 22, 2026, 11:19 IST

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) तथा ग्रेजुएशन लेवल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस लेख में राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन और 12वीं लेवल की परीक्षा तिथियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।

Rajasthan CET Exam Date 2026 चेक करें
Rajasthan CET Exam Date 2026 चेक करें

Rajasthan CET Exam Date 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सीईटी 2026 की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। RSSB के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं लेवल की CET परीक्षा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, ग्रेजुएशन यानी स्नातक स्तर की CET परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 के बीच होगी। दोनों परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्टों में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान CET एग्जाम डेट 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान CET 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा किया जाएगा। CET 2026 एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जो दो स्तरों—सीनियर सेकेंडरी (12वीं) और ग्रेजुएशन—पर आयोजित होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

शैक्षणिक स्तर

परीक्षा तिथि

दिन

राजस्थान CET (सीनियर सेकेंडरी) 2026

12वीं स्तर

23 से 25 अक्टूबर 2026

शुक्रवार से रविवार

राजस्थान CET (ग्रेजुएशन स्तर) 2026

स्नातक स्तर

1 से 3 दिसंबर 2026

मंगलवार से गुरुवार

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा पैटर्न 2026

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित हैं। विषयवार प्रश्न और अंकों की जानकारी नीचे दी गई है।

विषय

प्रश्न

अंक

सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, राजव्यवस्था, भूगोल, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स

38

76

राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजव्यवस्था

30

60

सामान्य हिंदी और अंग्रेजी

22

44

मेंटल एबिलिटी और रीजनिंग, बेसिक में बेसिक मैथमेटिकल प्रोफिशिएंसी

45

90

बेसिक कंप्यूटर

15

30

कुल

150

300

राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा पैटर्न 2026

राजस्थान CET 12वीं स्तर की परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 240 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

विषय

प्रश्न

अंक

सामान्य विज्ञान (10वीं स्तर)

   

राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजव्यवस्था

   

सामान्य हिंदी और अंग्रेजी

   

मेंटल एबिलिटी और रीजनिंग, बेसिक में बेसिक मैथमेटिकल प्रोफिशिएंसी

   

बेसिक कंप्यूटर

   

कुल

120

240

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 22, 2026, 11:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News